एक्सप्लोरर

कौन थे राजीव त्यागी? कैसे टीवी पर बहस के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के अपने कार्यकाल में 31 दिसंबर 2018 को 10 नए प्रवक्ताओं को नियुक्त किया था जिनमें राजीव त्यागी भी शामिल थे.

नई दिल्ली: कांग्रेस के सीनियर प्रवक्ता राजीव त्यागी का हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके इस आकास्मिक निधन से सभी को स्तब्ध कर के रख दिया. कुछ देर पहले ही वो एक न्यूज़ चैनल पर डिबेट कर रहे थे. उनके निधन से राजनीति गलियारे में शोक की लहर है. राजीव त्यागी की पहचान एक तेज तर्रार प्रवक्ता के तौर पर थी. आइए जानते हैं राजीव त्यागी के बारे में, उनके प्रारंभिक जीवन और राजनीतिक सफर के बारे में..

कौन थे राजीव त्यागी

राजीव त्यागी कांग्रेस के सबसे तेज प्रवक्ताओं में एक थे. वह पार्टी की बात टीवी डिबेट में मुखरता से रखते थे. राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष के अपने कार्यकाल में 31 दिसंबर 2018 को 10 नए प्रवक्ताओं को नियुक्त किया था जिनमें राजीव त्यागी भी शामिल थे. राजीव त्यागी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रहते थे. शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने MBA कर रखा था.

राजीव त्यागी साल 1999 में चर्चा में आए थे. दरअसल उस वक्त अटल विहारी वाजपेयी गाजियाबाद के शिखेरा गांव में पहुंचे थे. तब राजीव त्यागी ने उन्हें काले झंडे दिखा कर उनका विरोध किया था. उस वक्त राजीव त्यागी को इसके लिए जेल भी जाना पड़ा था.इसके अलावा भी वह किसानों और गरीबों के मुद्दे उठाने की वजह से कई बार जेल जा चुके हैं.

वह लागातर पार्टी को यूपी में मजबूत करने में लगे रहे. अलवर संसद के लिए साल 2009 में पर्यवेक्षक बने. बाद में राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी.

प्रियंका और राहुल ने जताया दुख

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्री राजीव त्यागी जी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है. हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है. राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे. समस्त यूपी कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना. ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें.”

वहीं कांगेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बब्बर शेर बताया. ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया. राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे. उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या अब CJP राजनीति में लेगी एंट्री? पढ़ें पार्टी ने क्या दिया जवाब
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget