एक्सप्लोरर

WHO ने किया आगाह- महामारी का पहला दौर अभी खत्म नहीं हुआ, आज विश्व बीचोंबीच फंसा हुआ है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा है कि विश्व अब भी महामारी के बीचोंबीच फंसा हुआ ोहै और इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था के तेजी से पटरी पर लौटने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद धुंधली कर दी है.

बैंकाक: कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तीव्र वृद्धि से निपटने में ब्राजील और भारत के संघर्ष करने के बीच एक शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा है कि विश्व अब भी महामारी के बीचोंबीच फंसा हुआ ोहै और इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था के तेजी से पटरी पर लौटने और अंतरराष्ट्रीय यात्रा फिर से शुरू होने की उम्मीद धुंधली कर दी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यकारी निदेशक डॉ माइक रयान ने कहा, ''अभी, हम दूसरे (महामारी के) चरण में नहीं हैं. हम वैश्विक स्तर पर इसके पहले चरण के बीचोंबीच हैं. ’’ रयान ने संक्रमण के मामले बढ़ने वाले क्षेत्रों--दक्षिण अमेरिका, दक्षिण एशिया और अन्य इलाकों--की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘हम अब भी एक ऐसे चरण में हैं, जहां रोग वास्तव में बढ़ता ही जा रहा है.’’

भारत में लगातार सातवें दिन रिकार्ड संख्या में नए मामले सामने आए. मंगलवार को संक्रमण के 6,535 मामले सामने आए. जिसके साथ कुल संख्या बढ़ कर 145,380 हो गई. वहीं, अब तक कुल 4,167 लोगों की मौतें भी हुई हैं.

वायरस भारत के कुछ गरीब, अधिक आबादी वाले इलाकों में तेजी से फैला है, जिससे यह पता चलता है कि सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिये किस कदर चुनौती का सामना कर रही है. भारत में ज्यादातार मामले पश्चिम राज्य महाराष्ट्र और गुजरात से सामने आए हैं. पूर्वी राज्यों में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं क्योंकि लॉकडाउन के कारण देश के अन्य हिस्सों में फंसे प्रवासी श्रमिक वहां लौट रहे हैं.

इसके बावजूद भारत ने दो महीने बाद सोमवार को घरेलू वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं बहाल करने की इजाजत दे दी. इस बीच, डब्ल्यूएचओ ने अर्थव्यवस्था को फिर से खोलने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो और अन्य की उम्मीदों पर फानी फेर दिया. डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि अधिकारियों को महामारी के प्रसार को रोकने के लिये पर्याप्त जांच करनी चाहिए.

ब्राजील में संक्रमण के 3,75,000 मामले सामने आ चुके हैं, जो अमेरिका के 16 लाख मामलों के बाद दूसरे स्थान पर है. ब्राजील में 23,000 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है. रयान ने कहा कि ब्राजील में संक्रमण की अत्यधिक दर का मतलब है कि उसे लोगों को घरों के अंदर रखने के कुछ उपायों को अपनाना चाहिए. भले ही इसका अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव क्यों न पड़ता हो. उन्होंने कहा, ‘‘आपको वह सबकुछ करते रहना चाहिए जो आप कर सकते हैं.’’

हालांकि, साओ पाउलो के गवर्नर जोआवो दोरिया की योजना एक जून से पाबंदियों में ढील देने की है. ब्राजील से आने वाले विदेशियों के लिये मंगलवार से प्रभावी होने वाले अमेरिकी यात्रा प्रतिबंध दो दिन पहले लगा दिया गया. हालांकि, यह अमेरिकी नागरिकों पर लागू नहीं होता.

रूस में मंगलवार को कोविड-19 से 174 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या 3,807 पहुंच गई. संक्रमण के करीब 9,000 नये मामले सामने आने के साथ कुल मामले 3,60,000 के आंकड़े को पार कर गए हैं. रूस में तुलनात्मक रूप से मृत्यु दर कम रहने पर रूस और पश्चिमी देशों में भी विशेषज्ञ सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, रूसी अधिकारियों ने आंकड़ों में हेरफेर करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है.

स्पेन की विदेश मंत्री ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों को सीमाएं खोलने के लिए सहमत होना चाहिए और संयुक्त रूप से यह तय करना चाहिए कि कौन सा गैर ईयू देश यात्रा के लिये सुरक्षित है. अरांचा गोंजालेज लाया ने कहा कि 27 देशों के आर्थिक संगठन के विभिन्न तारीखों पर चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन हटाने के बावजूद भी एक देश से दूसरे देश के बीच यात्रा बहाल करने पर सामूहिक रूप से फैसला करना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय क्षेत्रों में आवाजाही की स्वतंत्रता फिर से शुरू करने के लिये हमें अपने यूरोपीय साझेदारों के साथ काम करना प्रारंभ करना होगा.’’ मंत्री ने कहा कि स्पेन पर्यटकों का स्वागत करने के लिये उत्सुक है. दक्षिण कोरिया ने सार्वजनिक वाहनों एवं टैक्सी में यात्रा करने वाले लोगों के लिये मास्क पहनना मंगलवार को जरूरी कर दिया. यह देश बुधवार को 24 लाख बच्चों के स्कूल लौटने के लिये तैयारी में जुटा हुआ है. अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में वायरस से 55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं. 3,46,000 से अधिक लोगों की मौत हुई हैं. यूरोप में करीब 1,70,000 लोगों की, जबकि अमेरिका में करीब एक लाख लोगों की जान गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, PM मोदी मीडिया को कर सकते हैं संबोधित, कौन से बिल लाएगी सरकार?
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget