एक्सप्लोरर

पीएम मोदी देश को बताएं मसूद अजहर को बीजेपी सरकार ने रिहा किया- राहुल गांधी

वाजपेयी सरकार के दौरान 1999 में मसूद अजहर को रिहा किया गया था. जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.

हावेरी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वो बीजेपी की सरकार थी जिसने एक भारतीय जेल से जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को रिहा किया था. उत्तरी कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, ''मोदी मुझे समझाएं कि किसने मसूद अजहर को भारतीय जेल से पाकिस्तान भेजा.'' जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''मोदी के लिये मेरा एक छोटा सा सवाल है. सीआरपीएफ जवानों को किसने मारा? जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख का नाम क्या है? उसका नाम मसूद अजहर है.'' उन्होंने कहा कि 1999 में बीजेपी की सरकार थी जिसने उसे भारतीय जेल से अफगानिस्तान के कांधार के रास्ते पाकिस्तान भेजा था.

राहुल ने कहा, ''आप इसके बारे में क्यों नहीं बोल रहे. आप क्यों नहीं कह रहे कि जिस व्यक्ति ने सीआरपीएफ जवानों को मारा उसे बीजेपी ने पाकिस्तान भेजा था. मोदीजी हम आपकी तरह नहीं हैं. हम आतंक के सामने नहीं झुकते हैं. भारत के लोगों के सामने स्पष्ट कीजिए कि किसने मसूद अजहर को भेजा.'' वाजपेयी सरकार के दौरान 1999 में इंडियन एयरलाइंस के अपहृत विमान आईसी-814 के बंधक यात्रियों के बदले अजहर को रिहा किया गया था.

गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि जब मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो पूरा देश जानता है कि वह भ्रष्ट हैं. उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस का सत्ताधारी गठबंधन मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगा और इसे जीतेगा. गांधी ने मोदी पर देश के लोगों को पिछले पांच सालों से 'मेक इन इंडिया, स्टैंड अप इंडिया और सिट डाउन इंडिया' जैसे कार्यक्रमों के नाम पर बेवकूफ बनाने का भी आरोप लगाया.

मछुआरों से राहुल गांधी का वादा- सत्ता में आए तो मत्स्य मंत्रालय बनाएंगे

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
'हमारा रास्ता अहिंसा का', दीपके ने कहा- फ्रांस या बांग्लादेश से नहीं कोई संबंध
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget