एक्सप्लोरर

मनमोहन सरकार में मंत्री, राहुल के करीबी, यूपी से बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, जानें कौन हैं वो

Rajya Sabha: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. वह 2022 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. सिंह यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे हैं.

Rajya Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को उम्मीदवार बनाया. इसके अलावा बीजेपी ने पूर्व कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह को भी राज्यसभा का टिकट देने का फैसला किया है.

आरपीएन सिंह को कभी राहुल गांधी का करीबी माना जाता था. वह मनमोहन सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. आरपीएन सिंह पडरौना राजघराने के राजा ताल्लुक रखते हैं और कुर्मी-सैंथवार समाज लोगों के बीच उनकी अच्‍छी साख है. आरपीएन सिंह के पिता सीपीएन सिंह भी कांग्रेस के नेता रहे हैं.  

1990 में रखा राजनीति में कदम
आरपीएन सिंह ने1990 में राजनीति में कदम रखा और 1993 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़े. हालांकि, वह चुनाव हार गए. इसके बाद सिंह ने 1996, 2002 और 2007 में लगातार तीन बार पडरौना से चुनाव जीता. 

यूपी सरकार में बने मंत्री
सिंह 2009 के लोकसभा चुनाव में कुशीनगर सीट चुनाव लड़े और लोकसभा पहुंचने. उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को 21 हजार से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था. स्वामी प्रसाद मौर्य उस समय बहुजन समाज पार्टी में थे. उन्हें यूपीए सरकार के दौरान सड़क परिवहन मंत्री और पेट्रोलियम मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया था.

कांग्रेस संगठन में भी किया काम
इसके अलावा वह कांग्रेस संगठन में भी कई अहम पदों पर रहे हैं. 1997 से 1999 तक उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं. वह 2003 से 2006 तक कांग्रेस में सचिव भी रहे. सिंह 25 जनवरी 2022 को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. बता दें कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की बढ़ गई टेंशन: इस राज्य में कांग्रेस की सरकार! फिर भी सर्वे कह रहा 2024 में यहां मिलेगा जीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget