एक्सप्लोरर

कौन हैं केजरीवाल सरकार में मंत्री राज कुमार आनंद, जिनके यहां ED ने की छापेमारी? जानिए किस मामले में हुई रेड

ED Raid on Raaj Kumar Anand: दिल्ली सरकार के एक और मंत्री ईडी की रडार पर आ गए हैं. गुरुवार (2 नवंबर) को राज कुमार आनंद के यहां छापेमारी हुई है.

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) नेता राज कुमार आनंद के ठिकानों पर छापेमारी की है. आप नेता के यहां छापेमारी ऐसे वक्त में हुई है, जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले के संबंध में ईडी के सामने पेश होना है. दिल्ली शराब नीति घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री के यहां छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले के तहत हो रही कार्रवाई का हिस्सा है. सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइंस इलाके में स्थित मंत्री से जुड़े परिसरों और कुछ अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है. छापेमारी कर रहे ईडी के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ की एक टीम भी मौजूद है. ऐसे में आइए जानते हैं कि केजरीवाल सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद कौन हैं.  

कौन हैं राज कुमार आनंद? 

  • राज कुमार आनंद दिल्ली की पटेल नगर विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे. फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में उन्हें पहली बार पटेल नगर से जीत मिली. 
  • अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाले कैबिनेट में राज कुमार आनंद कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसमें सामाजिक कल्याण और एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) कल्याण मंत्री का पद शामिल है. इसके अलावा वह गुरुद्वारा चुनाव, और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को भी संभाल रहे हैं.
  • मंत्री की लिंक्डिन प्रोफाइल के मुताबिक, 57 वर्षीय राज कुमार ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के लिए अलीगढ़ की एक ताला फैक्ट्री में बाल मजदूर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर एमए की पढ़ाई पूरी की. 
  • राजनीति में आने से पहले वह एक सफल बिजनेसमैन थे. वह रेक्सिन लेदर का व्यापार किया करते थे. सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने 'आनंदपथ फाउंडेशन' की स्थापना की, जिसका मकसद गरीब लोगों की मदद करना है. 
  • 2011 में राज कुमार आनंद अन्ना हजार के नेतृत्व वाले भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का हिस्सा बन गए. इस अभियान में अरविंद केजरीवाल एक प्रमुख नेता थे. राज कुमार की केजरीवाल से मुलाकात हुई और आगे चलकर जब आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई, तो वह उसमें शामिल हो गए. 

यह भी पढ़ें: ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, पूछताछ से पहले कहा- नोटिस वापस ले एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tamil Nadu Election Polls: तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान AIADMK-बीजेपी की उड़ा देगा नींद
तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगी बंपर सीटें, इस प्री पोल सर्वे का अनुमान AIADMK-बीजेपी की उड़ा देगा नींद
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी पास हुआ जन विश्वास विधेयक, जानें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने क्या बताया?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग
डिफेंस हब की तरफ बढ़ रहा देश, भारत के हथियारों की डंका, 4 साल में तीन गुणा बढ़ी मांग

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
KKR Vs SRH: प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद नीतिश कुमार रेड्डी का बड़ा बयान, कहा- 'दिमाग में काफी नकारात्मक विचार थे लेकिन...'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget