एक्सप्लोरर

Indians in Russia Ukraine War: कौन है फैसल खान? यूट्यूब के जरिए रूस-यूक्रेन युद्ध में भेज दिए भारतीय, जानिए क्या-क्या हैं आरोप

Indians in Russia Ukraine War: फैसल खान एक भर्ती एजेंसी और बाबा ब्लॉग नाम एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाता है. हालांकि उसने बताया कि वह निर्दोष है. साल 2008 में वह दुबई में काम करता था.

Indians in Russia Ukraine War: सीबीआई ने भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर उसे रूस-यूक्रेन युद्ध में भेजने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इसे लेकर सीबीआई ने भारत में कई जगहों पर छापेमारी भी की. सीबीआई ने इस मामले में 17 एजेंट्स को नामजद किया है, जो रूस में अच्छी सैलरी वाली नौकरी का झूठा आश्वासन देने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाते थे.

इस मामले में फैसल अब्दुल मुतल्लिब खान नाम के शख्स की भूमिका सामने आई है, जिसने कई लोगों को रूसी सेना में हाई सैलरी की नौकरी का वादा किया था. वह एक भर्ती एजेंसी और बाबा ब्लॉग नाम एक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल चलाता है.

कंसल्टेंसी फर्म चलाता है फैसल खान

फैसल खान (30 वर्ष) एक मैनपावर कंसल्टेंसी फर्म चलाता है, जो कई देशों में कर्मचारी उपलब्ध कराती है. फैसल खान ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उन्होंने 35 लोगों को रूस भेजा. उन्हें रूस में संचालकों ने बताया था कि उन्हें युद्ध में अग्रिम मोर्चे पर तैनात नहीं किया जाएगा. फैसल खान ने दावा किया कि उन्होंने रूस भेजे गए भारतीयों को वापस लाने की कोशिश की. फैसल खान के अनुसार भारतीयों के रूस पहुंचने के बाद जो हुआ वह उसके नियंत्रण से बाहर था. 

फैसल खान ने कहा कि जो लोग रूस गए, उन्हें पता था कि वहां युद्ध चल रहा है और खतर है. अगर हमारा इरादा उन्हें धोखा देने का होता तो कोई निशान नहीं छोड़ते. मैंने रूस पर अपने वीडियो नहीं हटाए क्योंकि मैं दोषी नहीं हूं.

दुबई में करता था सेल्समैन का काम

फैसल खान मुंबई के दादर के रहने वाला है. वह 2008 में दुबई गया और वहां सेल्समैन का काम करता था. साल 2016 में फैसल ने अपनी कंसल्टेंसी बाबावलॉग्स शुरू की. साल 2018 में, भारतीय अधिकारियों ने फैसल खान से पूछताछ की गई थी जब उसकी ओर से दुबई भेजे गए एक व्यक्ति ने दावा किया था कि उसे इस्लाम में परिवर्तित कर दिया गया है.

साल 2023 से लोगों के रूस भेजने का आरोप

यूट्यूब पर फैसल खान के तीन लाख फॉलोअर्स हैं. उसने अपना आखिरी वीडियो 8 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसमें वह न्यूजीलैंड के विजिट वीजा के बारे में बात कर रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक फैसल खान ने जुलाई 2023 से रूस में नौकरियों को लेकर लोगों को भेजने लगा. उसने वीडियो में कहा था कि रूसी सेना में काम करने वालों को तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद 40,000 से एक लाख रुपये तक सैलरी मिलेगी.

फैसल खान ने वीडियो में दावा किया रूस  की सेना को इमारतों को हटाने, हथियार और गोला-बारूद की देखभाल करने के लिए लोगों की जरूरत है. वीडियो में फैसल ने अपनी कंपनी के लिए 3 लाख रुपये की शुरुआती फीस की भी मांग की थी.

ये भी पढ़ें: 'संदेशखाली की महिलाओं के साथ TMC के नेताओं ने क्या-क्या किया है, आज इसकी चर्चा पूरे देश में', बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget