एक्सप्लोरर

'थकी है, थोड़ा...', चैपियंस ट्रॉफी जीतकर कब वापस लौटेगी टीम इंडिया, कैसे होगा स्वागत? BCCI उपाध्यक्ष ने दे दिया जवाब

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ भारत ने 25 साल पुरानी हार का बदला भी पूरा किया. टीम ने 252 रनों का टारगेट हासिल कर कीवियों का सपना तोड़ दिया.

Champions Trophy Winner 2025: भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 15 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया है. ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया भारत कब लौटेगी  और उसका स्वागत किस तरह होगा. इसको लेकर बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जानकारी दी है. 

एबीपी से बात करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, 'उनका स्वागत होगा, कल (9 मार्च) ही टीम जीती है. उनको थोड़ा सा आराम करने दो. उसके बाद तय करेंगे कि कैसे उनका स्वागत किया जाए. वैसे बीसीसीआई ने बयान देकर खिलाड़ियों की तारीफ की है.'

जब राजीव शुक्ला से पूछा गया कि खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई क्या करने जा रही है तो इस पर उन्होंने कहा कि बीसीसीआई खिलाड़ियों के लिए हमेशा करती ही रहती है. वहीं टीम इंडिया की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि फिलहाल पीएम मोदी से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है. उन्होंने कहा कि आप लोगों को कल (11 मार्च) तक पता चलेगा कि टीम कब आ रही है और आगे उनके लिए क्या कार्यक्रम होंगे. 

PCB का कोई अधिकारी क्यों नहीं था? राजीव शुक्ला ने बताया

भारतीय टीम को जब ट्रॉफी दी गई, उस समय वहां मेजबान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था. इसको लेकर जब बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने कहा कि जो पीसीबी के चेयरमैन हैं, वो वहां नहीं आए. अब इस पर तो वही जवाब दे सकते हैं. हम इस पर क्या कहें.

टीम इंडिया को मिला था 252 रनों का टारगेट

दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा किया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को 252 रनों का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय टीम ने 49 ओवर में चेज कर लिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 9 महीने के अंदर दूसरा आईसीसी खिताब जीता है. उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था. 

यह भी पढ़ें- चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारत ने रचा इतिहास, फाइनल में टूटे कई वर्ल्ड रिकॉर्ड

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
LIVE: सरकार से बातचीत के ऑफर की जगह को सीजेपी ने ठुकराया, अब कल देशव्यापी आंदोलन का ऐलान
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचते ही NIA ने PFI के फरार आरोपी को दबोचा, 3 लाख रुपए का था इनाम
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget