एक्सप्लोरर

जब संसद में काले गाउन पहनकर आए सांसद, जानिए आज क्यों हुआ ऐसा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए आम बजट पेश कर रही हैं. वहीं, कांग्रेस के दो सांसद आज सदन में काला गाउन पहनकर आए और किसान आंदोलन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की. बाता दें कि तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ जगह-जगह किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश कर रही हैं. वहीं, विपक्ष के सांसदों ने केंद्र सरकार द्वारा द्वारा पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ सदन में जमकर नारेबाजी की. उन्होंने सदन के अंदर 'जय जवान- जय किसान' के नारे लगाए. कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह गिल और गुरजीत सिंह अजुला काला गाउन पहनकर संसद में आए थे.

दोनों सांसदों ने नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध प्रकट किया. उन्होंने "काला कानून वापस लो" के नारे भी लगाए. उनके गाउन पर 'काला कानून वापस लो' जैसे नारे भी लिखे हुए थे. संसद में आते ही उन्होंने जोर-जोर से नारेबाजी की. उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि इस काले कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम इसी तरह अपना रोष व्यक्त करते रहेंगे."

पुलिस ने दिल्ली कई मुख्य रास्तों पर कड़ी की सुरक्षा 

बजट को देखते हुए पुलिस की तरफ से दिल्ली के कई मुख्य रास्तों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. तकरीबन दो दिनों से पुलिस सिक्योरिटी के इंतजाम में लगी थी. सबसे पहले बैरिकेडिंग गाजीपुर बॉर्डर पर धरना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर की गई, जो कि 10 लेयर से ज़्यादा की बैरिकेडिंग है. पुलिस ने सिक्योरिटी के लिए दिल्ली जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है. इसमें NH-24 वाले रास्तों से लेकर, आश्रम से अक्षर धाम मंदिर होते हुए NH-24 पर जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग लगा कर उसको बंद कर दिया गया है.

संयुक्त किसान मोर्चा ने किया देशव्यापी कार्रवाई का एलान

संयुक्त किसान मोर्चा ने आज देशव्यापी कार्रवाई का एलान किया है. आंदोलन को दोबारा सफल बनाने के लिए पंजाब, हरियाणा और यूपी की पंचायतों ने लोगों को दिल्ली कूच करने का फरमान जारी किया. इस बीच किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही बात करने के मूड में हैं. पीएम से बातचीत में हमें कोई दिक्कत नहीं, लेकिन इसके लिए सरकार पहले माहौल बनाए. सरकार इंटरनेट और बॉर्डर खुलवाए. बता दें पीएम मोदी ने हाल ही में कहा था कि किसानों से सिर्फ एक फोन कॉल दूर हूं.

लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री 

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं. इस बजट से उम्मीद की जा रही है कि इसमें महामारी से पीड़ित आम आदमी को राहत दी जायेगी. यह बजट ऐसे समय पेश हो रहा है, जब देश कोविड-19 संकट से बाहर निकल रहा है.

ये भी पढ़ें :-

BUDGET 2021 Agriculture: कृषि क्षेत्र को अतिरिक्त फंड और फूड प्रोसेसिंग के लिए स्पेशल इंसेंटिव की उम्मीद

जनवरी में GST कलेक्शन ने तोड़े अब तक के सारे रिकार्ड, एक लाख 20 हजार करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget