एक्सप्लोरर

दिल्ली में जानें कब तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

दिल्ली में मौसम विभाग ने 17 जून तक बारिश की संभावना जताई है. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है.

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में मॉनसून वक्त से पहले पहुंच गया है और अब जमकर बारिश भी हो रही है. बिहार, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के इलाकों में बीते कुछ दिनों से जम कर बारिश हुई. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग द्वारा 17 जून तक बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के ताज़ा अपडेट के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है वहीं अधिकतम अपमान पर भी हल्की बारिश का असर देखने को मिलेगा. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आने वाले पांच दिनों में दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा या धूल-भरी आंधी चल सकती है.

मौसम विभाग द्वारा राज्यों को मौसम की बदलती तस्वीर को देखते हुए अलर्ट भी जारी किए गए हैं. उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं लगभग संपूर्ण बिहार को ऑरेंज अलर्ट जोन की श्रेणी में रखा गया है. देश के उत्तरी इलाको की बात करें तो उत्तरी पंजाब और हिमाचल प्रदेश को भी फिलहाल ऑरेंज अलर्ट दिया गया है.

भारतीय मौसम विज्ञान भवन के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्रा एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताते हैं कि मानसून 3 जुलाई को केरल तट पहुंचने के बाद सेंट्रल इंडिया, ईस्ट इंडिया पहुंच चुका है. पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में मानसून आने की संभावना फिलहाल नहीं है. मानसून धीरे चल रहा है. फिर भी अगले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश को मानसून कर कर सकता है. अभी कर्नाटक, ईस्ट यूपी के कुछ इलाकों में, छत्तीसगढ़ , बंगाल और ओरिसा में वार्निंग जारी है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आज जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब को पार कर रहे हैं जिस वजह से यहां बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में भी बादल दिख रहे हैं. हालांकि दिल्ली में सिर्फ हल्की बारिश की संभावना है. दिल्ली में मानसून आने का नॉर्मल समय 29 जून है, पूरे देश में मानसून 8 जुलाई तक पहुंच जाता है इसलिए अभी काफी समय है लेकिन मानसून ने देश का दो तिहाई हिस्सा कवर कर लिया है.

कोविशील्ड की दो डोज के बीच गैप बढ़ाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- वैज्ञानिक आधार पर हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
TMC के बागी यूसुफ पठान करेंगे खेला, कहा- 'जो नाम काटे गए, उन्हें...'
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'

वीडियोज

Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget