एक्सप्लोरर

क्या होती है Y सिक्यूरिटी जो अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली है, क्यों माना जाता है इसे स्टेटस सिंबल की तरह

किस व्यक्ति को किस स्तर की सुरक्षा दी जाएगी इसका निर्णय राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय लेते हैं. इसके लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो सिफारिश करता है.

नई दिल्ली: हमारे देश में वीआईपी और वीवीआईपी लोगों की सुरक्षा के लिए कई तरह के इतंजाम किए जाते हैं. उनकी सुरक्षा में पुलिस तो होती ही है लेकिन इसके अलावा जिस भी व्यक्ति को जैसी भी सुरक्षा मिली हो उसे उसके मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एनएसजी और एसपीजी भी सुरक्षा प्रदान करते हैं.

किस व्यक्ति को किस स्तर की सुरक्षा दी जाएगी इसका निर्णय राज्य सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय लेते हैं. इसके लिए इंटेलीजेंस ब्यूरो सिफारिश करता है.

क्या है Y श्रेणी सुरक्षा

इन दिनों टीवी अभिनेत्री कंगना रनौत अपनी Y श्रेणी  सुरक्षा को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में सवाल आपके दिमाग में भी आया होगा कि आखिर ये Y प्लस सुरक्षा क्या है. दरअसल, वाय श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी होते हैं. इनमें दो निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) होते हैं. वाय श्रेणी की सुरक्षा में कमांडो नहीं होते हैं. वाय श्रेणी की सुरक्षा राज्य पुलिस के जवानों द्वारा ही दी जाती है. इसमें कोई एस्कॉर्ट वाहन भी नहीं मिलता है.

इसके अलावा कौन-कौन सी सुरक्षा श्रेणी है

SPG- स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का काम प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री (पांच साल तक, उसके बाद खतरे के आधार पर) और उनके परिजनों को सुरक्षा देने का है. एसपीजी में सेना और केंद्रीय पुलिस बलों से सुरक्षाकर्मी आते हैं जिन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जाती है. इनके पास अत्याधुनिक हथियार और वाहन होते हैं. एसपीजी टीम का नेतृत्व डीआईजी स्तर के अधिकारी करते हैं.

z PLUS- एसपीजी सुरक्षा के बाद दूसरे बड़े स्तर की सुरक्षा जेड प्लस है. केंद्रीय गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कुछ विशिष्ट लोगों को यह सुरक्षा मिलती है. जेड प्लस सुरक्षा में 36 सुरक्षाकर्मी मिलते हैं. इनमें 10 एनएसजी कमांडो होते हैं. बाकी केंद्रीय पुलिस बलों के जवान होते हैं.

Z सुरक्षा- जेड सुरक्षा में में कुल 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं. इनमें पांच कमांडो हो सकते हैं. ये कमांडो एनएसजी, सीआरपीएफ या राज्य पुलिस के होते हैं. इसके अलावा स्थानीय पुलिस के जवान होते हैं. अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और बड़ी हस्तियों को जेड श्रेणी सुरक्षा दी जाती है.

X सुरक्षा- एक्स श्रेणी सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी होते हैं. इनमें एक निजी सुरक्षा अधिकारी होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, वांगचुक ने बताया क्यों नहीं आ रहे दिल्ली
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget