एक्सप्लोरर

क्या है 'फाइव आइज' गठबंधन, जो बना भारत-कनाडा विवाद में चर्चा की वजह? जानिए इसका हरदीप सिंह निज्जर संग कनेक्शन

India-Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ दिनों से बहुत ही ज्यादा तनावपूर्ण बने हुए हैं. भारत ने कनाडा के लिए वीजा सर्विस भी बंद कर दी है.

India-Canada Row: भारत और कनाडा के बीच चल रहे राजनयिक गतिरोध के बीच एक अमेरिकी राजनयिक ने एक बड़ा खुलासा किया है. कनाडा में मौजूद एक टॉप अमेरिकी राजनयिक डेविड कोहेन ने इस बात की पुष्टि की है कि कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाले 'फाइव आइज' सहयोगियों के साथ खुफिया जानकारी साझा की गई थी. इसके आधार पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप ट्रूडो ने भारत पर लगाया था.  

भारत पहले ही इस बात को खारिज कर चुका है कि निज्जर की हत्या में उसका हाथ नहीं है. दूसरी ओर कोहेन की पुष्टि के बाद न्यूयॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल छापा गया है. इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जून में ब्रिटिश कोलंबिया में निज्जर के मारे जाने के बाद अमेरिका ने कनाडा को कुछ खुफिया जानकारी सौंपी थी. अमेरिका भी इस 'फाइव आई' गठबंधन का हिस्सा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर ये 'फाइव आइज' क्या चीज है. 

क्या है 'फाइव आइज' खुफिया गठबंधन? 

'फाइव आइज' एक खुफिया गठबंधन है, जिसकी स्थापना 1941 में की गई थी. इसमें ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं. ये देश बहुपक्षीय यूके-यूएसए समझौते में भी शामिल हैं, जो सिग्नल इंटेलिजेंस में सहयोग के लिए एक संधि है. फाइव आइज में शामिल ये पांच देश एक-दूसरे के साथ खुफिया जानकारी साझा करते हैं. इसे दुनिया के सबसे घनिष्ठ बहुपक्षीय समझौतों में से एक माना जाता है. इनकी आपसी दोस्ती भी बहुत ज्यादा मजबूत है. 

कनाडा सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, फाइव आइज का हिस्सा ये पांचों देश अलग-अलग समाजों से आते हैं. लेकिन सभी के यहां पर कानून का शासन और लोकतंत्र है. इसके अलावा मानवाधिकार पर इनका रुख बिल्कुल साफ है. साथ ही इन पाचों देशों की भाषा भी एक जैसी ही है. फाइव आइज देशों की इन खूबियों की वजह से पांचों मुल्कों में जानकारी को साझा करना काफी आसान हो जाता है. ये सभी देश अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा भी करते हैं. 

दुनिया में पहली बार सामने आने के बाद से ही ये खुफिया गठबंधन बड़ा भी हुआ है. इसे कभी-कभी 'नाइन आइज' और '14 आइज' गठबंधन भी कहा जाता है. ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें ज्यादा से ज्यादा देशों को शामिल किया गया है. 'नाइन आइज' में नीदरलैंड्स, डेनमार्क, फ्रांस और नॉर्वे शामिल हैं. जबकि '14 आइज' में ऊपर बताए गए सभी देशों के अलावा बेल्जियम, इटली, जर्मनी, स्पेन और स्वीडन भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें: ‘फाइव आइज' पैक्ट में भारत को शामिल करने का आ चुका है प्रस्ताव, जानिए अगर ऐसा हुआ तो भारत को क्या होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget