एक्सप्लोरर

E-Ticket और I-Ticket क्या है? दोनों के बीच क्या है अंतर?

E-Ticket and I-Ticket: ई-टिकट में टिकट को प्रिंट करने की सुविधा है. जबकि i-टिकट में टिकट को प्रिंट करने की सुविधा नहीं दी जाती. ई-टिकट सेम डे बुक कर सकते हैं जबकि आई-टिकट 2 दिन पहले बुक करना होता है

Difference Between E-ticket and I-ticket: ट्रेन से यात्रा करने के दौरान अक्सर ई-टिकट (E-ticket) और आई-टिकट (I-ticket) के बारे में हमलोग सुनते हैं. हालांकि इस बारे में कई ऐसे लोग हैं जिन्हें पता नहीं होता है कि आखिर ई-टिकट और आई-टिकट क्या है और इसमें क्या अंतर है. कई लोग इसमें कन्फ्यूज हो जाते हैं. तो आईए आज हम ई-टिकट और आई-टिकट को लेकर ठीक से समझने की कोशिश करते हैं. सामान्य तौर से ई-टिकट प्रिंटेड टिकट (Electronic Printed Ticket) है जबकि आई-टिकट भारतीय रेलवे की ओर से यात्री को कुरियर (Ticket Couriered) किया जाता है.

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में यात्रा करने के लिए यात्री (Train Passenger) को ट्रेन टिकट की जरुरत होती है. भारतीय रेलवे में यात्रा करने के लिए किसी भी यात्री को अपना टिकट ऑनलाइन (Online) बुक करने का विकल्प मिलता है. यह टिकट या तो ई-टिकट या आई-टिकट के रूप में हो सकती है. 

ई-टिकट क्या है?

ई-टिकट का मतलब इलेक्ट्रानिक प्रिंटेड टिकट है. इस टिकट को यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक प्रिंट कर सकता है. यानी हम ये भी कह सकते हैं कि ई-टिकट ऐसा टिकट जो रेलवे काउंटर पर गये बिना घर से या फिर किसी इंटरनेट की सुविधा देने वाली कंप्यूटर सेंटर से ऑनलाइन बुक किया जाता है. इसकी वैधता रेलवे बुकिंग काउंटर से जारी टिकट के समान ही होती है. लेकिन ई-टिकट से यात्रा करने वाले लोगों को अपने साथ पहचान पत्र रखना जरुरी होता है.

आई-टिकट क्या है?

आई-टिकट को भारतीय रेलवे द्वारा यात्री के पते पर कुरियर किया जाता है. ये टिकट भी इंटरनेट के जरिए बुक होती है लेकिन इसमें कोई प्रिंट नहीं कर सकता. आईआरसीटीसी  (IRCTC)वेबसाइट पर रजिस्टर्ड होने के दौरान दिए गए पते के मुताबिक इसे रेलवे की ओर से कुरियर किया जाता है. यह टिकट कुरियर के माध्यम से आता है इसलिए इसमें मिनिमम 48 घंटे का वक्त लगता है. यात्रा से दो दिन पहले आई-टिकट बुक किया जाना चाहिए.

ई-टिकट और आई-टिकट में अंतर?

ई-टिकट एक इलेक्ट्रानिक प्रिंटेड टिकट है. जबकि आई-टिकट में टिकट को प्रिंट करने की सुविधा नहीं दी जाती है. आई-टिकट रेलवे द्वारा यात्री के पते पर कुरियर किया जाता है. टिकट लेने के लिए घर पर कोई होना चाहिए नहीं तो इस प्रक्रिया में देरी हो सकती है. इसके अलावा एक ई-टिकट आई-टिकट की तुलना में थोड़ा सस्ता होता है. आई-टिकट में कुरियर की लागत को कवर करने के लिए डिलीवरी चार्ज जोड़ता है. 

ई-टिकट (E-ticket) सेम डे बुक कर सकते हैं जबकि आई-टिकट (I-ticket) दो दिन पहले बुक करना होता है. ई-टिकट को रद्द करना आसान होता है. इसे ऑनलाइन ही रद्द किया जा सकता है. जबकि आई टिकट को ऑनलाइन रद्द नहीं किया जा सकता है. रेलवे स्टेशन (Railway Station) पर उचित काउंटर पर जाकर एक फॉर्म भरना पड़ता है. ई-टिकट में सीट बर्थ कंफर्म या आरएसी होती है. जबकि आई-टिकट में कन्फर्म, RAC या फिर वेटिंग तीनों कैटेगरी में मिल सकती है.

ये भी पढ़ें:

EPFO खाताधारक भूल गए UAN नंबर? इस आसान तरीके से ऑनलाइन पोर्टल पर करें जनरेट

Realme का सबसे सस्ता 5G फोन, खूब चलाओ लेकिन हैंग नहीं होगा !

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए
Explained: अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते तो विपक्ष के पास क्या हैं विकल्प? यहां जानिए
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
J-K और लद्दाख के बर्फ से ढके इलाकों में जनगणना पूरी, निदेशक ने दी जानकारी
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
ईरान को अमेरिका की दो टूक, जेडी वेंस बोले- 'वादों से नहीं बनेगी बात, पहले...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
इस एक वजह के लिए अपनी 50% सैलरी किराए में दे रही ये महिला, वीडियो वायरल
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
पुराने Phones पर WhatsApp लॉगिन हो सकता है बंद, यूजर्स जान लें क्या करें?
Embed widget