एक्सप्लोरर

जानिए- कैसे पता करें आप आम फ्लू के शिकार हैं या फिर कोरोना वायरस के?

खतरनाक कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को घुटनों के बल ला दिया है. इन दिनों आम फ्लू होने पर भी ध्यान उसी की तरफ चला जा रहा है.आखिर एक बीमार शख्स कैसे पता करेगा उसे कौन सी बीमारी है ?

कोरोना वायरस से पैदा हुई हंगामी सूरतेहाल ने सभी को चिंता में डाल दिया है. सामान्य बीमारी के होने पर भी शक कोरोना वायरस पर चला जाता है. इस शक को मजबूती इसलिए भी मिल रही है क्योंकि जो लक्षण सर्दी जुकाम के हैं लगभग वही लक्षण कोरोना वायरस के भी हैं. तो ऐसे में आम फ्लू और कोरोना वायरस के बीच कैसे फर्क को समझेंगे ?

क्या है आम फ्लू और कोरोना वायरस में अंतर ?

सामान्य दिनों में सर्दी-जुकाम या फ्लू से दूरी इसलिए बरती जाती है कि कहीं इसका संक्रमण दूसरे को ना हो जाए. मगर इन दिनों एक नई बीमारी के खौफ ने हमारी सोच तक को बुरी तरह प्रभावित किया है. सर्दी-जुकाम या फ्लू होने पर भी ध्यान फौरन कोरोना वायरस की तरफ चला जा रहा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक इन्फलूएंजा या फ्लू के कारण हर साल करीब 30-50 लाख लोग बीमार पड़ते हैं. उनमें से करीब 2 लाख 90 हजार से लेकर 6 लाख 50 हजार तक की मौत सांस की बीमारियों से होती है. इस बीमारी का इलाज दवा खाकर और घर में आराम कर किया जा सकता है. यहां तक कि अपने आप भी ये बीमारी आराम करने से करीब 2 हफ्ते के अंदर ठीक हो जाती है. जहां तक कोरोना की बात है तो अभी तक इसका इलाज संभव नहीं हो सका है. दुनिया में वैक्सीन या दवा की खोज जारी है. बचाव के तौर पर सावधानी और सुरक्षात्मक उपाय किए जा रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके फैलाव को देखते हुए इसे 'अंजान खतरा' बताया है.

कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक क्यों है ?

28 फरवरी को अमेरिकी पत्रिका जामा में कोरोना वायरस पर एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी. इसमें बताया गया था कि कोरोना वायरस से संक्रमित 83-98 फीसद लोगों में बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं. 76-82 फीसद लोगों को सूखी खांसी और 11-44 फीसद को थकान, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि छींक या सर्दी-जुकाम देखकर ये पता लगाना अभी नामुमकिन है कि ये आम फ्लू है या कोरोना वायरस. फ्लू और कोरोना से होनेवाली बीमारियों में एक सामान्य लक्षण सांस की बीमारी है. इसके अलावा बुखार का चढ़ना, खांसी, मांसपेशियों में दर्द, थकावट और कभी-कभी उल्टी का होना है. दोनों बीमारियों से निमोनिया भी होने का खतरा रहता है. दोनों बीमारियों की समय सीमा थोड़े दिनों के लिए भी होती है और लंबे समय के लिए भी. दोनों ही बीमारियां संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से होती हैं. हालांकि फ्लू और कोरोना के वायरस अलग-अलग होते हैं. अभी तक के शोध के मुताबिक कोविड-19 का कारण सिर्फ एक ही वायरस है जबकि फ्लू की कई किस्में और वायरस होते हैं.

कोरोना वायरस: लॉकडाउन से देश में क्या क्या बंद, कहां कैसी है स्थिति

Coronavirus संकट से सिस्टम को बचाने, नकदी बनाए रखने के लिए RBI ने किए दो अहम एलान, जानें क्या हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: 'ज्ञानेश ब्रो, रिजाइन करो', CJP ने शिवाजी पार्क से शुरू किया जेल भरो आंदोलन
LIVE: 'ज्ञानेश ब्रो, रिजाइन करो', CJP ने शिवाजी पार्क से शुरू किया जेल भरो आंदोलन
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'
SIR के विरोध पर भड़के शिवराज, बोले- 'लोकतंत्र कुचलने का पाप कांग्रेस ने...'
जंतर मंतर पर विपक्षी पार्टियों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन, CEC से इस्तीफे की मांग
जंतर मंतर पर विपक्षी पार्टियों और छात्र संगठनों का प्रदर्शन, CEC से इस्तीफे की मांग
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’

वीडियोज

Bollywood News: दृश्यम 3 में लौटा विजय सालगांवकर, क्या इस बार खुल जाएगा 11 साल पुराना राज? (02.10.26)
Archit Kaushik ने Elvish Yadav, Siwet Tomar के Elimination और Bigg Boss 20 पर की बात
Bali ने Rise & Fall, The Alliance, Salman Khan और Honey Singh-Badshah पर की बात
Thugesh ने Elvish Yadav, “Better Luck Next Time” और ECL 3 पर की बात
Round2Hell के Wasim ने ECL 3, New Video, Virat Kohli और Rohit Sharma पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ, गदगद हुए अमित शाह, बोले- ‘हर भारतीय के लिए...’
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
UP राज्यसभा चुनाव: सपा के बागियों को माफ करेंगे अखिलेश यादव? बस रखी एक शर्त
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे युजवेंद्र चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
क्या अब कभी भारत के लिए नहीं खेलेंगे चहल? संन्यास के बाद IPL में खेलते दिखेंगे या नहीं
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
'दृश्यम 3' बनी अजय देवगन की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, 3 बजे तक 33 करोड़ के हुई पार
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित को वीरता पुरस्कार देने की मांग, पायलट संगठन ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
कैप्टन स्मित माछर को अशोक चक्र देने की मांग, MP मिलिंद देवरा ने लिखा PM को पत्र
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
'इट्स अ मैटर ऑफ टाइम...' शिवाजी पार्क में CJP के प्रदर्शन से पहले सौरव दास का बड़ा बयान
Embed widget