एक्सप्लोरर

BJP सांसद बृजभूषण सिंह का भारतीय कुश्ती महासंघ में दबदबा कायम, करीबी संजय सिंह बने अध्यक्ष

WFI Elections 2023: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय सिंह ने अनीता श्योराण को गुरुवार (21 दिसंबर) को मात दी.

WFI Elections 2023: बीजेपी के सांसद बृजभूषण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष चुने गए हैं. संजय सिंह का मुकाबला राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण से था. इन्हें प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन हासिल था.

संजय सिंह 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे. 2009 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ बना तो बृजभूषण शरण सिंह प्रदेश अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बने थे. 

क्या बोले संजय सिंह?
चुनाव जीतने के बाद संजय सिंह ने कहा कि अब राष्ट्रीय शिविर (कुश्ती के लिए) आयोजित किए जाएंगे. जो पहलवान राजनीति करना चाहते हैं वे राजनीति कर सकते हैं, जो कुश्ती करना चाहते हैं वे कुश्ती करेंगे.

वहीं बृजभूषण सिंह के दामाद विशाल सिंह ने रिजल्ट के बाद कहा कि हमारे पूरे पैनल ने जीत दर्ज की है. उन्होंने कहा, ''हमारे सभी पैनल की जीत हुई है. सभी अच्छे बहुमत से जीते हैं. गिनती चल रही है तो अधिकारिक नंबर जल्द ही आ जाएंगे. पिछले कुछ दिनों में कुश्ती को नुकसान हुआ. हमारे खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन कर सकते थे, लेकिन जो भी पिछले कुछ दिनों में हुआ उसका नुकसान हुआ है.''

बृजभूषण शरण सिंह क्या बोले?
संजय सिंह की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए गए हैं. आज सुबह ही संजय सिंह की जीत का भरोसा जताते हुए बृजभूषण  सिंह ने कहा था, ''11 महीने बाद चुनाव हो रहे हैं. जहां तक संजय का सवाल है तो उन्हें पुराने महासंघ का प्रतिनिधि माना जा सकता है. संजय सिंह का चुनाव जीतना तय है.'' 

बृजभूषण सिंह के खिलाफ किया था प्रदर्शन
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. इसको लेकर काफी विवाद हुआ. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक, विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट सहित कई शीर्ष पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन किया.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी प्रदर्शनकारी खिलाड़ी मिले थे और इसके बाद मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर की थी. 

चुनाव में क्यों देरी हुई?
डब्ल्यूएफआई में चुनाव की प्रक्रिया जुलाई में ही शुरू हो गई थी, लेकिन कोर्ट में मामला जाने के कारण इसमें देरी हुई, सुप्रीम कोर्ट ने हाल में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की चुनावों पर लगाई रोक को खारिज कर दिया जिससे इलेक्शन का रास्ता साफ हुआ. 

ये भी पढ़ें- संसद की सुरक्षा में चूक मामला: 4 आरोपियों की कस्टडी 15 दिनों के लिए बढ़ाई गई, पुलिस बोली- असल इरादे का पता करना है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget