एक्सप्लोरर

Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी, कुछ लोगों की गलतियों के लिए पुलिस को न करें बदनाम

बीते 21 मार्च की घटना के मद्देनजर रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तहसील के एसडीपीओ को ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’सूची में रखा गया है.

West Bengal Violence: पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हिंसा की हालिया घटना को रोकने में कथित लापरवाही को लेकर गम्भीर आलोचनाओं का शिकार हो रही प्रदेश पुलिस का मजबूती से बचाव करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि एक या दो व्यक्तियों की गलती के लिए पूरी पुलिस बिरादरी के अच्छे कार्यों को नकारा नहीं जा सकता.

राज्य के गृह (पुलिस) विभाग का प्रभार संभालने वाली ममता बनर्जी ने कहा कि एक स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेता की हत्या के बाद बोगतुई गांव में हुई आगजनी और हिंसा को रोकने के लिए कथित तौर पर कदम न उठाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. इस हिंसा और आगजनी में आठ लोगों की मौत हो गयी थी.

बीते 21 मार्च की घटना के मद्देनजर रामपुरहाट पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि तहसील के एसडीपीओ को ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’सूची में रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राज्य की पुलिस सालों लोगों की मदद करती रहती है, चाहे वह कानून-व्यवस्था की स्थिति में हो, या कोविड-19 रोगियों की सहायता उपलब्ध कराने में। एक या दो कर्मी की गलती के लिए पूरी पुलिस को बदनाम करना सही नहीं है.’’

सीएम ममता बनर्जी ने स्वीकार किया कि पुलिस ने शुरू में गलती की. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को टीएमसी नेता की हत्या के प्रतिशोध में किसी घटना के घटित होने का अंदेशा होना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में गलती हुई है, लेकिन हमने कार्रवाई की है. हमने ओसी और एसडीपीओ को हटा दिया है और टीएमसी के ब्लॉक अध्यक्ष (अनारुल हुसैन) सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.’’ उन्होंने आगे कहा कि गिरफ्तार किये गये सभी आरोपी टीएमसी के समर्थक हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जांच के दौरान बढ़िया कार्य किया था, लेकिन बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के मद्देनजर इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी गयी थी. पश्चिम बंगाल को सर्वाधिक शांत राज्य करार देते हुए बनर्जी ने कहा कि एक छोटी सी घटना पर बहुत ज्यादा हायतौबा मचा दी गयी है और ऐसा यह प्रदर्शित करने के लिए किया जा रहा है कि ममता बनर्जी की सरकार बहुत खराब है.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा जान-बूझकर किया जा रहा है, चूंकि वे जानते हैं कि केवल ममता बनर्जी ही भाजपा से लड़ सकती है, बाकी कोई नहीं.’’ टीएमसी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी लोगों की मौत का राजनीतिकरण नहीं किया या विपक्ष में रहने के दौरान इस तरह की घटना में ‘आग में घी’ डालने का काम नहीं किया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल में औद्योगिकीकरण और रोजगार के अवसर सृजित करने से सरकार को रोकना है.

ये भी पढ़ें: मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को BSP में दिया बड़ा प्रमोशन, भाई बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget