एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगालः शुभेंदु अधिकारी के पास है 80 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति, नंदीग्राम से ममता बनर्जी को दे रहे हैं चुनौती

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने 80 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है. इसमें 46 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति है. नंदीग्राम सीट पर एक अप्रैल को मतदान होगा.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरे बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अपने पास 80 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है. चुनाव आयोग में उनकी तरफ से दिये गये चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 80,66,749.32 रुपये की संपत्ति है. उनकी चल संपत्ति 59,31,647.32 रुपये की है, जबकि उनके बैंक खाते में 46,15,513.32 रुपये हैं और उनमें से 41,823 रुपये उनके चुनाव व्यय खाते में हैं.

हलफनामे के मुताबिक 2019-20 में शुभेंदु अधिकारी की आय 1,115,715.00 रुपये थी और उनके पास फिलहाल 50,000.00 रुपये नकद हैं. अधिकारी के पास 5,45,000 रुपये की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जमाराशि तथा 7,71,165 रुपये का बीमा है.

46 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति

हलफनामे के अनुसार शुभेंदु अधिकारी के पास भूखंड समेत 46,21,102 रुपये की अचल संपत्ति है. उन्होंने माना है कि उनके विरूद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं. उन्होंने रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन की है. अधिकारी ने शुक्रवार को नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया. नंदीग्राम सीट पर मतदान एक अप्रैल को होगा.

बंगाल में आठ चरण में होगा चुनाव पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

यह भी पढ़ें-

West Bengal Snap Poll: ममता बनर्जी या शुभेंदु अधिकारी, कौन जीतेगा नंदीग्राम की लड़ाई, जनता का जवाब जानें

एंटीलिया केस: अब इन दो मामलों की जांच भी अपने हाथ में ले सकती है NIA

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget