एक्सप्लोरर

SSC Scam: करोड़ों के घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी की पिछले 10 साल में कम हुई आय, चुनावी हलफनामे में किया दावा

West Bengal SSC Scam: सामने आई जानकारी के मुताबिक, पार्थ चटर्जी के 2021 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक चटर्जी के पास कुल 1,48,676 रुपये थे.

Partha Chatterjee Income: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में शिक्षक भर्ती घोटाले (SSC Scam) को लेकर ममता के मंत्री जांच एजेंसी के रडार पर हैं. ईडी पहले ही टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं इस मामले में तमाम लोगों से पूछताछ जारी है. ईडी को पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता बनर्जी के घर से करीब 40 करोड़ कैश बरामद हुआ और लगातार छापेमारी जारी है. इसी बीच पार्थ चटर्जी की संपत्ति का ब्योरा सामने आया है, जिसमें चौंकाने वाले आंकड़े देखने को मिले हैं. 

अगर आप सोच रहे हैं कि ये चौंकाने वाली बात संपत्ति में कई गुना इजाफा होना है तो आप गलत हैं. पार्थ चटर्जी ने जो अपनी आय दिखाई है, उसके मुताबिक पिछले 10 सालों में उनकी आय में लगातार गिरावट आई है. यानी करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोपी ने आधिकारिक तौर पर अपनी आय को लगातार कम किया. 

पार्थ चटर्जी ने ऐसे दिखाई अपनी आय
सामने आई जानकारी के मुताबिक, पार्थ चटर्जी के 2021 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक चटर्जी के पास कुल 1,48,676 रुपये थे. वहीं अगर इससे 10 साल पहले 2011 की बात करें तो चटर्जी ने अपना कैश इन हैंड मात्र 6300 रुपये बताया था. अब अगर आईटी रिटर्न की बात करें तो 2010-11 के आईटी रिटर्न में पार्थ चटर्जी की दिखाई गई कुल आय 1164555 रुपये थी. लेकिन 10 साल बाद 2021 के चुनावी हलफनामे में, पार्थ चटर्जी ने आईटी रिटर्न में कुल आय 539720 रुपये दिखाई. यानी 10 साल में पार्थ चटर्जी की आय बढ़ने की बजाय कम हो गई. अब पार्थ चटर्जी के इस तरह के दावे को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

बता दें कि अर्पिता मुखर्जी को पार्थ चटर्जी की करीबी माना जाता है, दोनों को कई इवेंट्स में साथ देखा गया. अर्पिता पार्थ चटर्जी को अपना गुरु बताती थी. लेकिन जब ईडी को उनके घर करोड़ों रुपये के नोट मिले तो अर्पिता ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. यानी इस पूरी काली कमाई का आरोप पार्थ चटर्जी पर है. फिलहाल दोनों ईडी की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है. पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद अब ममता ने उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया है. 

ये भी पढ़ें - 

West Bengal SSC Scam: शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा

Bengal SSC Scam: नेल आर्टिस्ट से फिल्म निर्माता तक... गुमनामी से सुर्खियों में आई अर्पिता मुखर्जी ने 2 दशक में ऐसे छुई शोहरत की बुलंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget