एक्सप्लोरर

Bengal Elections: नंदीग्राम में कल महासंग्राम, दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

नंदीग्राम में 355 बूथ हैं जहां 22 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल की टुकड़ियां यानी 1600 जवान तैनात किए गए हैं. 75 प्रतिशत बूथों पर वेबकास्टिंग की तैयारी है. 22 QRT की टीमों को भी तैनात किया गया है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में कल दूसरे चरण के तहत 30 सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें बांकुड़ा, पूर्व मिदनापुर, पश्चिम मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिले की सीटें शामिल हैं. इन 30 सीटों पर 171 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित 19 महिलाएं भी शामिल हैं. इस चरण में सबसे महत्वपूर्ण है नंदीग्राम का महासंग्राम, जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मैदान में उतरी हैं. और बीजेपी से कभी ममता के ही सिपहसलार रहे शुभेंदु अधिकारी उनके सामने हैं.

इसके अलावा डेबरा में पूर्व आईपीएस अधिकारियों के बीच लड़ाई होगी जिसमें बीजेपी से भारती घोष टीएमसी के हुमायूं कबीर से मुकाबला करेंगी. क्रिकेटर से नेता बने अशोक डिंडा भी मौयना से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. खड़गपुर सदर से अभिनेता हिरणमय भी बीजेपी की टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. बांकुड़ा से टीएमसी की टिकट पर अभिनेत्री शायंतिका भी मैदान में हैं.

सीएपीएफ की कुल 697 टुकड़ियां तैनात दूसरे चरण में कुल 10,620 मतदान केंद्र हैं. सुरक्षा के लिए सीएपीएफ की कुल 697 टुकड़ियां तैनात की गयी हैं. पूर्व मिदनापुर की कुल 9 सीटों पर मतदान होगा- तमलुक, पांशकुड़ा पूर्व, पांशकुड़ा पश्चिम, मोयना, नंदकुमार, महिषादल, हल्दिया, नंदीग्राम, चांदीपुर. पश्चिम मिदनापुर की इन 9 सीटों पर मतदान होगा- खड़गपुर सदर, नारायणगढ़, सबंग, पिंगला, देबरा, दासपुर, घाटाल, चंद्रकोणा, केशपुर. साथ ही बांकुड़ा की इन 8 सीटों पर- तालडांगरा, बांकुड़ा, बरजोरा, ओंदा, विष्णुपुर, कतुलपुर, इंडास, सोनामुखी. और दक्षिण 24 परगना की 4 सीटों पर मतदान होगा- गोसाबा, पाथरप्रतिमा, काकद्वीप, सागर.

बीजेपी-टीएमसी ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी नंदीग्राम की लड़ाई बीजेपी और टीएमसी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी है. इस बार ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम का रूख किया है. नंदीग्राम से चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ा है. वहीं बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने चुनाव प्रचार कर इस चरण में पूरी ताकत झोंकी है.

बीते दिनों हुई कई हिंसा की घटनाओं के बाद चुनाव आयोग की नजर नंदीग्राम पर खास तौर पर है. सूत्रों का मानें तो जहां पर जरूरत पड़ने पर धारा 144 लगाकर भी चुनाव किया जा सकता है. हिंसा की संभावनाओं के बीच सबसे ज्यादा केन्द्रीय सुरक्षा बल नंदीग्राम में ही लगाए गए हैं.

ये भी पढ़ें- असम में बोले अमित शाह- कांग्रेस को सबको लड़ाने में मजा आता है, हमने राज्य को आतंकवाद मुक्त किया बंगाल: नंदीग्राम में धारा 144 लागू, ममता का आरोप- वोटर्स को धमकाने के लिए दूसरे राज्यों से आए गुंडे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget