एक्सप्लोरर

Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा, एक चरण में 8 जुलाई को होगी वोटिंग, भड़की बीजेपी ने क्या कुछ कहा?

BJP Slams West Bengal Govt: पश्चिम बंगाल के तीन स्तरीय पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से कर दी गई है. इस पर बीजेपी ने राज्य सरकार को घेरा है.

West Bengal Panchayat Polls: पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनाव एक चरण में 8 जुलाई को होंगे. राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने गुरुवार (8 जून) को राज्य के पंचायत चुनाव की तारीख की घोषणा की. बंगाल में पंचायत चुनाव की घोषणा पर राजनीतिक घमासान छिड़ गया है. 

शुभेंदु अधिकारी बोले- लोकतंत्र की हत्या हुई

बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पंचायत चुनाव की घोषणा को लोकतंत्र की हत्या से जोड़कर बताया. उन्होंने ट्वीट किया, ''पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हुई है. पहली बार पंचायत चुनावों की एकतरफा घोषणा ब्लॉक स्तर, जिला स्तर या राज्य स्तर पर एक भी सर्वदलीय बैठक आयोजित किए बिना की गई है.''

नंदीग्राम से बीजेपी विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा, ''एक चरण में होने वाले चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर कोई चर्चा नहीं हुई है. नामांकन दाखिल करने के लिए दिए गए समय की अवधि कल यानी 9 जून से शुरू होगी, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून है. 10 और 11 जून को वीकेंड होने की वजह से कोई सरकारी काम नहीं हो पाएगा.''

राज्य निर्वाचन आयोग पर शुभेंदु अधिकारी का निशाना

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में आगे लिखा, ''पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग का इरादा स्पष्ट है. घोषणा के तरीके से ही साफ है कि वे क्षेत्रीय टीएमसी पार्टी के फ्रंट के संगठन के रूप में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे.''

शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट में कहा, ''मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा चुनाव के दौरान संभावित हिंसा के कारण होने वाली किसी भी दुर्घटना के लिए जिम्मेदार होंगे क्योंकि इस जल्दबाजी में घोषणा और उचित परिश्रम के आवेदन की कमी और उचित सुरक्षा व्यवस्था के प्रति विचार की कमी है.''

शुभेंंदु अधिकारी का ट्वीट

ममता बनर्जी सीधे नतीजे की घोषणा कर सकती है- अमिल मालवीय का तंज

बीजेपी के आईटी विभाग के प्रभारी और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव कराने का दिखावा ही क्यों कर रही हैं, वह सीधे परिणाम की घोषणा कर सकती हैं.

अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''आज (8 जून) शाम 5:30 बजे ममता बनर्जी के निर्देश पर पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 जुलाई को पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की है. कल यानी 9 जून से नामांकन शुरू होंगे और आखिरी तारीख 15 जून (रविवार को छोड़कर) है. राज्य भर में लगभग 74,000 नामांकन के लिए सिर्फ 5 दिन हैं! हेराफेरी शुरू हो चुकी है. नामांकन के लिए छोटी खिड़की अन्य राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों को दाखिल करने से रोकने के लिए. ममता बनर्जी चुनाव कराने का दिखावा ही क्यों कर रही हैं? वह सीधे नतीजे की घोषणा कर सकती हैं.''

11 जुलाई को होगी बंगाल में पंचायत चुनावों की मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से की गई घोषणा के मुताबिक, राज्य निर्वाचन आयुक्त राजीव सिन्हा ने कहा, ''पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होंगे. नामांकन 15 जून तक दाखिल किए जा सकेंगे. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जून है. वोटों की 11 जुलाई को होगी. तीन स्तरीय पंचायती राज प्रणाली में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे की जांच पर CM ममता बनर्जी ने उठाया सवाल, 'केस CBI को क्यों दिया गया?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, 63 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget