एक्सप्लोरर

ममता सरकार के विधायक प्रबीर घोषाल का हुगली जिले की कोर कमेटी से इस्तीफा, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल

प्रबीर घोषाल टीएमसी के हुगली जिला संगठन के रूप में एक अहम भूमिका निभाते रहे हैं. घोषाल के अलावा हावड़ा के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. माना जा रहा है कि ये सभी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

कोलकाताः बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और सांसद लगातार ममता बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं. इसी क्रम में ममता के एक और विधायक ने उनका साथ छोड़ दिया है. उत्तरपाड़ा के तृणमूल कांग्रेस विधायक प्रबीर घोषाल ने हुगली जिले की कोर कमेटी और हुगली जिले के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है.

माना जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. प्रबीर घोषाल पिछले कई दिनों से टीएमसी के कामकाज करने की तरीकों पर सवाल उठा रहे थे. प्रबीर घोषाल को टीएमसी छोड़ने को लेकर तभी से कयास लगाए जाने लगा था जब वह हाल ही में ममता बनर्जी की हुगली के पुरशुरा रैली में नहीं पहुंचे थे. प्रबीर टीएमसी के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे.

उत्तरपाड़ा हुगली जिले में ही हैं और प्रबीर घोषाल टीएमसी के हुगली जिला संगठन के रूप में एक अहम भूमिका निभाते रहे हैं. घोषाल के अलावा हावड़ा के कई नेता बीजेपी के संपर्क में हैं. माना जा रहा है कि ये सभी नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

इन नेताओं ने छोड़ा ममता का साथ

टीएमसी के नेता लगातार ममता का साथ छोड़ रहे हैं. इसी महीने टीएमसी सरकार में मंत्री राजीब बनर्जी और विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने इस्तीफा दे दिया था. राजीब बनर्जी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा, "मुझे यह बताते हुए खेद है कि आज 22 जनवरी 2021 को मैंने कैबिनेट मंत्री के पद से अपने कार्यालय से अपना इस्तीफा दे रहा हूं."

ये नेता टीएमसी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

2015 में लॉकेट चटर्जी तृणमूल से बीजेपी में शामिल हुए. वह अब 2019 में जीते हुगली से बीजेपी सांसद हैं.

2017 में टीएमसी नेता मुकुल रॉय बीजेपी में शामिल हुए, वे अब बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं.

2019 में निष्कासित टीएमसी सांसद अनुपम हाजरा बीजेपी में शामिल हुए, अब वे बीजेपी के सचिव हैं. इसी साल टीएमसी के सांसद सौमित्र खान भी बीजेपी में शामिल हुए. उन्होंने बीजेपी से 2019 का चुनाव जीता.

टीएमसी के सुब्रहंगशु रॉय (बीजापुर विधायक) भी बीजेपी में शामिल हुए.

टीएमसी के विधायक तुषारकांति भट्टाचार्जी बीजेपी में शामिल हो गए, लेकिन वह अगस्त 2020 में टीएमसी में लौट आए.

पश्चिम बंगाल के लबपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोनिरुल इस्लाम भी भाजपा में शामिल हुए थे.

2019 में ही टीएमसी के पूर्व विधायक गदाधर हाजरा, तृणमूल युवा विंग के प्रमुख आसिफ इकबाल और निमाई दास को भाजपा में शामिल किया गया. इसी साल टीएमसी के चार बार के विधायक और कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी बीजेपी में शामिल हुए. टीएमसी नेता सब्यसाची दत्ता, राजारहाट न्यूटाउन विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी बीजेपी में शामिल हुए.

2020 में टीएमसी विधायक मिहिर गोस्वामी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. इसी साल के अंत में ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री शुवेंदु अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए, जो टीएमसी के लिए बड़ा झटका था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget