एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में आलू पर ममता बनर्जी का ‘पहरा’! झारखंड में होने वाली आपूर्ति रोकी, दिया ये आदेश

West Bengal Potato Order: धनबाद और झारखंड के अन्य जिलों में आलू फर्रुखाबाद, मैनपुरी, आगरा और उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से लाया जाता है.

Potato Supply: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (28 नवंबर, 2024) से धनबाद और झारखंड के अन्य जिलों में आलू की आपूर्ति पर रोक लगा दी है. जिला मुख्यालय से करीब 48 किलोमीटर दूर बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित देबुडीह चेक पोस्ट पर तैनात बंगाल पुलिस के अधिकारियों ने आसनसोल से धनबाद की ओर जाने वाले सभी आलू से लदे ट्रकों को वापस भेज दिया.

थोक और खुदरा मंडी में आलू के दाम में हो रहे बेहिसाब इज़ाफे को देखते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सख्त कदम उठाए हैं. कीमतों को नियंत्रित करने के लिए ममता बनर्जी के आदेश पर एक बार फिर से राज्य से आलू को बाहर जाने पर रोक लगा दी है. गुरुवार देर रात से ही प. बंगाल राज्य के आलू गोदामों से आलू लाद कर अन्य राज्यों को जा रहे ट्रकों को पुलिस प्रशासन ने कुल्टी थाना के डुबूडीह चेक नाका पोस्ट पर रोका और फिर से राज्य की गोदामों में वापस भेज दिया.

एक दर्जन से ज्यादा ट्रकों को पार नहीं करने दिया बॉर्डर

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिया है कि राज्य से कोई भी आलू का ट्रक बाहर न जाए, जिसके बाद से ही बंगाल-झारखंड सीमा पर पुलिस जांच अभियान चलाकर आलू के ट्रकों को वापस भेजा जा रहा है. एक दर्जनों से अधिक ट्रक को वापस भेजा जा चुका है तो कुछ बॉर्डर पर ही खड़े हैं.

अधिकारियों ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि प्रतिबंध का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में आलू की बढ़ती कीमत को नियंत्रित करना है. पश्चिम बंगाल में आलू 25 रुपये प्रति किलो बिकता है, जबकि धनबाद के खुले बाजार में इसकी कीमत 30 से 35 रुपये प्रति किलो है.

धनबाद के आलू व्यापारियों की अगर मानें तो कतरास, झरिया, धनबाद सदर, गोविंदपुर और निरसा जैसे इलाकों सहित जिले में रोजाना करीब 38 से 40 ट्रक आलू की आपूर्ति होती है. इसमें से अधिकांश आपूर्ति बंगाल के विभिन्न जिलों से होती है.

ट्रक चालकों में बना हुआ है ये डर

वहीं ट्रक चालकों ने बताया कि अचानक प्रशासन ने ट्रक को रोककर बताया कि आलू अब बाहर नहीं ले जाया जा सकता है. आप लोग जिस गोदाम से आलू को लोड किया है वहीं चले जाइए. ऐसे में हम लोग क्या करें कच्चे माल का खराब होने का डर बना हुआ है.

(उत्तम वत्स के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: West Bengal By-Election Result: महाराष्ट्र-झारखंड छोड़िए, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC ने कर दिया बड़ा खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
टर्बुलेंस वाली फ्लाइट के पायलट का हुआ ड्रग टेस्ट, रिपोर्ट का इंतजार
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
क्या चीफ इलेक्शन ऑफिसर को हटाया जा सकता है? संविधान में क्या है प्रावधान?
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget