एक्सप्लोरर

West Bengal By-Election Result: महाराष्ट्र-झारखंड छोड़िए, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की TMC ने कर दिया बड़ा खेल

West Bengal By-Election Results: पश्चिम बंगाल में 17 नवंबर को विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव हुआ था. अभी तक के रुझानों में टीएमसी सभी 6 सीटों पर आगे चल रही है और बीजेपी प्रत्याशी काफी पीछे हैं.

West Bengal By-Election Results 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) भले ही यूपी उपचुनाव, कर्नाटक उपचुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर आए शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाती दिख रही है, लेकिन उसके लिए पश्चिम बंगाल से अच्छी खबर नहीं है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी ने एक बार फिर बीजेपी को बहुत बड़ा झटका दिया है.

यहां विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव हुए थे और सभी 6 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) आगे चल रही है. बड़ी बात ये है कि बीजेपी प्रत्याशियों और टीएमसी उम्मीदवारों के बीच वोट का बड़ा गैप है. टीएमसी का कहना है कि वह सभी 6 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. जनता से उन्हें काफी प्यार मिल रहा है.

इन सीटों पर हुआ था उपचुनाव

बता दें कि पश्चिम बंगाल की नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर, तालडांगरा, सीताई (एससी) और मदारीहाट (एसटी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए थे. इनमें से पांच सीटें दक्षिण बंगाल में टीएमसी के गढ़ में हैं, जबकि मदारीहाट राज्य के उत्तरी हिस्से में भगवा गढ़ बना रहा है. 2021 में यह सीट भाजपा ने जीती थी. 2024 के लोकसभा चुनावों में सीटें जीतने वाले विधायकों के इस्तीफे के बाद उनके विधानसभा क्षेत्र खाली हो गए. उपचुनाव की जरूरत पड़ी. 13 नवंबर को हुए उपचुनाव में करीब 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ था.

लोकसभा चुनाव में भी लगा था झटका

बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका दिया था. तब टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर जीत हासिल की थी. बीजेपी को यहां 12 सीटों पर जीत मिली थी. उसका यह प्रदर्शन 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से खराब था. एक सीट पर कांग्रेस विजयी रही थी.

विधानसभा चुनाव 2021 में भी मिली थी निराशा

भारतीय जनता पार्टी 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने और सत्ता में आने के दावे करती थी. कई एग्जिट पोल में भी ऐसा बताया गया था, लेकिन नतीजों के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा था. उस वक्त टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 215 सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 77 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. 2 सीटों पर अन्य का कब्जा था.

ये भी पढ़ें

Election Results 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA की सुनामी, झारखंड में JMM गठबंधन की आंधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget