एक्सप्लोरर

जिहादी कंटेंट, मदरसा अटैक और मर्डर... पश्चिम बंगाल के इस इंजीनियर ऐसे चुना आतंक का रास्ता, जानें इनसाइड स्टोरी

West Bengal Engineer Killed Parents: हुमायूं कबीर नाम के इस इंजीनियर को लगता था कि उसके माता-पिता इस्लाम के खिलाफ काम कर रहे हैं. वो अपने लैपटॉप और फोन पर जिहाद के बारे में सर्च करता रहता था.

Jihadi Engineer Killed Parents: मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे चुके इंजीनियर हुमायू कबीर पर दिमाग में जिहाद का ऐसा भूत चढ़ा कि जो भी उसकी विचारधारा का विरोध करता था उस पर हमला कर देता था. इतना ही नहीं वो अपनी मां-बाप की जान का दुश्मन भी बन गया. 2012 में जादवपुर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग पास करने वाले हुमायूं जिहाज से जुड़ी सामग्री को सर्च करता रहता था और बांग्लादेश भागने की फिराक में था.

अपने मां-बाप की हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए इंजीनियर हुमांयू कबीर के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे हुए हैं. हत्या से पहले उसके माता-पिता ने उसकी बहन, हावड़ा के स्कूल टीचर तमन्ना रहमान और पड़ोसियों से आग्रह किया कि वे कबीर के दिमाग में कुछ समझ पैदा करें और उसके दिमाग से कट्टरपंथी विचारों को निकाल दें. हुमायूं कबीर का पिछले साल तलाक हो गया था और पांच महीने पहले उसकी नौकरी भी चली गई थी. वो नोएडा की एक कंपनी में काम करता था.

तलाक के बाद हुमायूं के दिमाग में और चढ़ गया जिहाद का भूत

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि कबीर का अतीत की परेशानियों से भरा था. उसे जानने वाले लोग उसे जिद्दी, गुस्सैल और हठी बताते थे. कथित तौर पर हाल के महीनों में वह कट्टरपंथी विचारधाराओं में तेजी से शामिल हो गया था. तलाक के बाद उसकी निजी जिंदगी ने भी उसे और ज्यादा जिद्दी बना दिया.

उसके माता-पिता ने उसे बार-बार ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी, जिससे घर में तनाव बढ़ गया. मेमारी में पड़ोसियों से बात करने पर पता चला कि कबीर का निकाह हुआ और उसकी बीवी से बिल्कुल नहीं बनती थी क्योंकि वो उसकी विचारधारा का समर्थन नहीं करती थी. उसकी पत्नी के माता-पिता दुबई में रहते थे. एक साल के भीतर ही शादी टूट गई. तलाक का असर उसके दिमाग पर पड़ने लगा.

बार-बार कहता था- जन्नत जाऊंगा

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “करीब पांच महीने पहले, उसके पिता नोएडा गए और उसकी नौकरी जाने के बाद वापस घर ले आए.” सरकारी वकील समीर दास ने अदालत को बताया कि पुलिस को कबीर के चरमपंथी संबंधों की जांच करने के लिए समय चाहिए. कबीर ने बार-बार कहा कि वह जन्नत जाएगा. उसने यह भी दावा किया कि उसके माता-पिता गरीबों के साथ बुरा व्यवहार करते थे, जो इस्लाम के खिलाफ है.

पुलिस ने क्या बताया?

हालांकि, पुलिस ने कहा कि उसके माता-पिता के प्रति उसकी गहरी नाराजगी उसे सुधारने के उनके बार-बार कोशिशों की वजह से थी. कबीर को यह भी लगने लगा था कि उसके माता-पिता धर्म का पालन नहीं कर रहे हैं. जांचकर्ताओं ने कहा कि उसने हाफिजिया खारिजिया अनाथालय मदरसा को इसलिए चुना क्योंकि यह भारत-बांग्लादेश सीमा से सिर्फ छह किलोमीटर की दूरी पर है. पुलिस ने पाया कि कबीर ने बोनगांव स्टेशन पर पहुंचने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा के लिए दिशा-निर्देश मांगे थे, जो हमले के बाद बांग्लादेश भागने की संभावित योजना का संकेत देता है.

पुलिस के मुताबिक, उसने अपने माता-पिता की हत्या करने और मदरसे में शिक्षकों पर हमला करने के लिए जिस चाकू का इस्तेमाल किया, वह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था. मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उसे चाकू लेकर घूमते देखा गया था. पूर्वी बर्दवान के एसपी सायक दास ने चल रही जांच पर तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की. उन्होंने कहा, "कबीर से पूछताछ के बाद हम कुछ चीजों के बारे में जान पाएंगे. पुलिस अलग-अलग सोर्सों से इनपुट इकट्ठा कर रही है. पूछताछ के दौरान ऐसी जानकारियों की पुष्टि की जाएगी."

ये भी पढ़ें: 'मां मैं चोर नहीं हूं...', दुकानदार ने चोरी के आरोप में पीटा तो 12 साल के बच्चे ने मौत को लगाया गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
Embed widget