एक्सप्लोरर

COVID-19: महामारी से बचाव के लिए बंगाल सरकार ने तैयार की 6 सूत्री योजना, अस्‍पतालों को दिए ये निर्देश

Bengal Govt To Tackle Covid: बंगाल में कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए रिसर्च चल रही है, कुछ ऐसे अस्पतालों की पहचान की जा रही है जहां नए कोविड-19 रोगियों का इलाज किया जाएगा.

Covid-19 West Bengal: कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में उछाल की आशंका को देखते हुए पश्चिम बंगाल (West Bengal) सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए छह सूत्री योजना तैयार की है. इस मर्तबा सूबे में उन अस्पतालों की भी पहचान की गई है जहां कोविड-19 (Coronavirus) के मरीजों का इलाज छह सूत्री योजना के तहत किया जाएगा. यह योजना तब तैयार की गई, जब सोमवार को कोलकाता (Kolkata) में उतरने के बाद एक ब्रिटिश नागरिक सहित दो यात्रियों में कोविड-19 वायरस का पता चला था.

सरकार की ओर से तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने कोलकाता में जिला अधिकारियों और सरकारी अस्पतालों के साथ बैठक की थी. जिसके बाद यह बात सामने आई कि राज्‍य में कोरोना मामलों में उछाल आने की स्थिति में छह सूत्री योजना तैयार की गई है. एक अधिकारी ने कहा, “जहां एक ओर कोरोना के नए वेरिएंट का पता लगाने के लिए नियमित तौर पर जीनोम अनुक्रमण के लिए सैंपल भेजे जा रहे हैं, वहीं कोलकाता और उन जिलों में अस्पतालों की पहचान की गई है जहां कोविड-19 रोगियों का इलाज किया जाएगा.' उन्‍होंने आगे कहा, “कोरोना जांच के लिए किट भी खरीदे जा रहे हैं, ”

बंगाल में छह सूत्री योजना तैयार 

अधिकारी ने कहा कि, छह सूत्री योजना को इसलिए तैयार किया गया क्योंकि सोमवार को एक ब्रिटिश नागरिक सहित दो यात्रियों को कोलकाता में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था. अधिकारी ने कहा, "कोलकाता में तीन राजकीय अस्पतालों - संक्रामक रोग और बीजी अस्पताल, संभू नाथ पंडित अस्पताल और एमआर बांगुर अस्पताल की पहचान की गई है, जहां कोविड -19 रोगियों को लाया जाएगा." एक दूसरे अधिकारी ने कहा, “ऑक्सीजन प्लांट्स को भी तैयार रहने और किसी भी तरह के स्पाइक के लिए तैयार रहने के लिए कहा जा रहा है. इसके अलावा अस्पतालों को उनके कोविड-19 सेल को फिर से सक्रिय करने और मॉक ड्रिल करने के निर्देश भी भेजे जा रहे हैं.,”

अब तक सूबे में 21 लाख से ज्यादा केस

राज्‍य में सरकार की ओर से जिला प्रशासनों को प्रत्येक जिले में एक अस्पताल की पहचान करने का निर्देश दिया गया है जहां मामलों में अचानक वृद्धि होने पर कोविड-19 रोगियों के इलाज की सुविधाओं को स्थानांतरित किया जा सकता है. कोरोना के ताजा आंकड़ों की बात करें तो सोमवार को राज्य में कम से कम तीन नए मरीज पाए गए. 2020 के बाद से राज्य में 21 लाख मामले और 21,532 मौतें दर्ज की गई हैं.

यह भी पढ़िए:

देश में कोरोना का खतरा: सभी राज्यों के कोविड हेल्थ सेंटर्स पर मॉक ड्रिल आज, तैयारियों का लिया जाएगा जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget