एक्सप्लोरर

राज्यपाल धनखड़ ने CM ममता को लिखा पत्र, कहा- 70 लाख किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रखा गया

इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की शीर्ष नौकरशाही के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि अफसरशाही लगातार आग से खेल रही है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने पश्चिम बंगाल के किसानों को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है.

राज्यपाल धनखड़ ने लिखा है कि यह चिंताजनक है कि 70 लाख किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित रखा गया है.

धनखड़ ने कहा है कि देशभर में सभी किसानों को 12000 रुपये की सहायता राशी मिली है लेकिन हमारे राज्य के किसानों को इससे राज्य सरकार की वजह से वंचित रखा गया. राज्य सरकार को बस किसानों की पहचान करनी थी. मुझे समझ नहीं आ रहा कि  राज्य सरकार द्वारा  ऐसा क्यों नहीं किया गया. किसानों के मद्देनजर यह काफी तकलीफदेह बात है.

जगदीप धनखड़ ने आगे खत में ममता बनर्जी से अपील की है कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उचित कदम उठाएं.

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की शीर्ष नौकरशाही के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी और कहा था कि अफसरशाही लगातार आग से खेल रही है. उन्होंने रविवार (9 अगस्त) को ट्वीट किया, “शीर्ष नौकरशाही अनुच्छेद 166 (3) के तहत “व्यापार के नियम” की अवहेलना करते हुए लगातार आग से खेल रही है.”

अनुच्छेद 166 (3) के अनुसार राज्यपाल को कुछ व्यापार कार्यों में लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए नियम बनाने का अधिकार हैं. वर्तमान में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का विभिन्न मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ तकरार चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
‘पुलिस और सादे कपड़ों में मौजूद लोगों ने लड़कियों को बुरी तरह पीटा’, दिल्ली पुलिस के खिलाफ NHRC से शिकायत
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं और जारी है आंदोलन
LIVE: सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी नेताओं को मेदांता के बाहर रोका, संजय सिंह बोले- हम बैठे हैं, आंदोलन जारी है
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget