एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल में TMC विधायक की वायरल धमकी की BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल ने ममता को किया तलब

टीएमसी के एक विधायक का धमकी भरा वीडियो सामने आने के बाद बंगाल में राजनीति फिर गरमा गई है. बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. वहीं राज्यपाल ने सीएम ममता बनर्जी को लेटर भेजकर तलब किया है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच टकराहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. अभी विधानसभा में हुई झड़प का मामला शांत हुआ नहीं था कि टीएमसी के एक विधायक का वीडियो सामने आया है, जिसने फिर हंगामा खड़ा कर दिया. इस वीडियो में टीएमसी विधायक लोगों को बीजेपी को वोट देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते दिख रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है. वहीं बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को तलब किया है.

क्या है नया विवाद

दरअसल मंगलवार को बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के सह-प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें आसनसोल जिले की पांडवेश्वर सीट से टीएमसी के एमएलए नरेन चक्रवर्ती बीजेपी के समर्थकों से कहते हैं कि, ‘वे वोट न दें वरना वोट देने के बाद जो होगा उसके लिए वे खुद जिम्मेदार होंगे’. वह धमकाते हुए कहते हैं कि, ‘अगर वे लोग वोट नहीं देते हैं तो वे राज्य में रुक सकते हैं और अपनी नौकरी या व्यवसाय कर सकते हैं. टीएमसी उन्हें सपोर्ट करेगी.’

राज्यपाल ने लेटर भेजकर सीएम को बुलाया

दोनों ही दलों में लगातार बढ़ती टकराहट के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सीएम ममता बनर्जी को लेटर भेजकर तलब किया है. राज्यपाल धनखड़ ने लेटर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि, राज्य में बढ़ती हुई हिंसा और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बातचीत के लिए आप जल्द से जल्द राजभवन आएं. उन्होंने बीरभूम मामले में सीबीआई जांच के विरोध वाली बात पर लिखा है, सीबीआई जांच के आदेश हाईकोर्ट की तरफ से दिए गए और हाईकोर्ट की निगरानी में ही जांच जारी है, इसके बावजूद इसका विरोध किया जा रहा है. राज्य में संविधान और कानून के नजरिए से पहले ही लचर शासन व्यवस्था है. हाल ही में हुई भयावह घटनाओं और विधानसभा में बने माहौल ने इसे और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है.

उप-चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए मेगा प्लान

टकराहट के बीच राज्य में होने वाले उपचुनावों में बीजेपी को हराने के लिए ममता बनर्जी ने मेगा प्लान तैयार किया है. ममता ने सोनिया गांधी समेत गैर बीजेपी मुख्यमंत्रियों को चिट्टी लिखी है औऱ बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने बीजेपी पर केंद्रीय एंजेसियों का गलत यूज करने का आरोप लगाया है. इस अपील पर ममता को NCP चीफ शरद पवार का समर्थन मिला है. बता दें कि 12 अप्रैल को यहां विधानसभा के उप-चुनाव हैं.

बीजेपी सांसदों से मिलेंगे पीएम

दूसरी ओर बीरभूम हिंसा को लेकर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी सांसदों से पीएम आवास पर कल सुबह बैठक करेंगे. वहीं, आज बंगाल हिंसा को लेकर बनाई गई बीजेपी की केंद्रीय कमिटी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने जा रही है. सुबह 11 बजे यह कमिटी अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप देगी.

ये भी पढ़ें

उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पास शारदा मंदिर बनाने का काम शुरू, कश्मीरी हिंदुओं ने लिया हिस्सा

महाराष्ट्र में 1 अप्रैल से स्टैंप ड्यूटी में बढ़ोतरी, मुंबई में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget