एक्सप्लोरर

TMC Vs Governor: क्या बंगाल सरकार और राज्यपाल में खत्म हो गया टकराव? TMC और सीवी आनंद बोस के बयान से मिले ये संकेत

West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और बनर्जी सरकार के बीच हो रही बयानबाजी थम सकती है. इसको लेकर गर्वनर बोस और टीएमसी नेता और मंत्री ब्रत्य बसु ने बैठक की है.

West Bengal Governor Vs TMC: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और राज्य की बनर्जी सरकार के बीच बयानबाजी रुक सकती है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और गवर्नर बोस ने मंगलवार (28 फरवरी) को मीटिंग की है. इसके बाद ब्रत्य बसु ने कहा कि पूर्व गवर्नर जगदीप धनखड़ के कार्यकाल के दौरान रिश्तों में देखी गई उथल-पुथल के दोहराव की कोई संभावना नहीं है. 

वहीं गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा ने कहा, ''राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच रचनात्मक सहयोग होना चाहिए.'' दरअसल केंद्रीय मंत्री  (Nisith Pramanik) के काफिले पर शनिवार (25 फरवरी) को हुए पथराव को लेकर बोस ने बनर्जी सरकार की आलोचना की थी. इसी के बाद से राज्य सरकार और गवर्नर ने एक दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया था. 

सीवी आनंद बोस ने क्या कहा? 

गवर्नर सीवी आनंद बोस ने टीएमसी नेता ब्रत्य बसु और कई सरकारी विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलरों के साथ बैठक के बाद कहा कि शासन एक सतत प्रक्रिया है; इसमें जांच और संतुलन चलता रहता है, बीच में सुधार भी होता है. इस दौरान बसु ने कहा कि राज्य सरकार राज्यपाल के साथ मिलकर टीम की तरह काम करेगी. इससे उम्मीद जताई जा रहा कि राज्य सरकार और राज्यपाल बोस के बीच के बीच चल रही बयानबाजी थमेगी. 

मामला कहां से शुरू हुआ? 

गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर कूचबिहार (Coochbehar) के दिनहाटा (Dinhata) में पार्टी वर्करों से मिलने जाने के दौरान हमला हुआ था. इससे उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए थे.

प्रमाणिक ने आरोप लगाया था कि यह अटैक टीएमसी के लोगों ने किया है. इस पथराव का निंदा करते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस कहा था कि वो बिगड़ती कानून व्यवस्था के मूक गवाह नहीं बनेंगे. इसको लेकर टीएमसी ने बोस की आलोचना करते हुए कहा था कि वह पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ की तरह कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Watch: केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर बंगाल के दिनहाटा में पथराव, गाड़ी में तोड़फोड़, TMC पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget