एक्सप्लोरर

WB Exit Poll Results 2021 Live: पश्चिम बंगाल में नहीं खिलेगा कमल का फूल, फिर से वापस आएगा तृणमूल

ABP-Cvoter West Bengal Exit Poll Results 2021 Live: बंगाल में ममता बनर्जी की वापसी होगी या राज्य में कुर्सी हासिल करने की कवायद में लगी बीजेपी को सफलता मिल पाएगी. एग्जिट पोल के जरिए आप ये सटीक अनुमान जान पाएंगे कि बंगाल के दिल में क्या है. पल पल की अपडेट के लिए बने रहें एबीपी न्यूज़ के साथ...

Key Events
West Bengal Exit Poll Results 2021 Live Updates Bengal Elections ABP-Cvoter Exit Poll Results WB Exit Poll ABP Live WB Exit Poll Results 2021 Live: पश्चिम बंगाल में नहीं खिलेगा कमल का फूल, फिर से वापस आएगा तृणमूल
नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी

Background

West Bengal Exit Poll Result 2021: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. थोड़ी देर बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो जाएगी. राज्य में किसका सिक्का उछलेगा यह तो 2 मई को नतीजों के बाद ही पता चल पाएगा. लेकिन एबीपी न्यूज़, सी वोटर के साथ मिलकर सबसे सटीक एग्जिट पोल लेकर आया है.

पश्चिम बंगाल में सत्ता के रण की आखिरी बाजी चल रही है और आज शाम आठवें चरण के चुनाव के खत्म होते ही ये तय हो जाएगा कि बंगाल की सत्ता पर कौन काबिज होगा. सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की वापसी होगी या राज्य में कुर्सी हासिल करने की कवायद में लगी भारतीय जनता पार्टी को सफलता मिल पाएगी. एबीपी न्यूज पर एग्जिट पोल के जरिए आप ये सटीक अनुमान जान पाएंगे कि बंगाल के दिल में क्या है. 

पश्चिम बंगाल में सीटें

पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए 8 चरणों में चुनाव हुए और आठवें चरण का चुनाव आज चल रहा है. बंगाल में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को हुआ और इसके बाद अप्रैल में 1, 6, 10, 17, 22, और 26 को वोटिंग हुई.

पार्टियों ने झोंक दी अपनी ताकत

बीजेपी और टीएमसी ने बंगाल का रण जीतने के लिए सारी ताकत झोंक दी. देश में कोरोना वायरस के खतरे के बावजूद जमकर रैलियां हुईं और बीजेपी की तरफ से पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से लेकर तमाम नेताओं ने अपना जोर लगाया. वहीं टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी पैर में चोट के बावजूद जमकर चुनाव प्रचार किया. आखिरी दो चरणों के चुनाव आते-आते कोविड की खराब होती स्थिति के कारण चुनाव प्रचार पर कुछ लगाम लगी. अब 2 मई को आने वाले चुनावी नतीजों का सबको इंतजार है.

3 बजे तक कुल 68.46 प्रतिशत मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल में दोपहर 3 बजे तक कुल 68.46 प्रतिशत मतदान हुआ है. कोलकाता (उत्तर) में 51.40 फीसदी, बीरभूम में 73.92 फीसदी, मुर्शिदाबाद में 70.91 फीसदी और मालदा में 70.85 प्रतिशत मतदान हुआ है.

21:26 PM (IST)  •  29 Apr 2021

बंगाल में नहीं खिलेगा कमल

बंगाल में आठ चरणों में चुनाव हुए और इसके तहत 294 में से 292 सीटों पर चुनाव हुए. अब इन चरणवार चुनावों की बात की जाए तो टीएमसी और बीजेपी के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला है. इसके तहत अलग-अलग आठों चरणों में सीटों का आंकड़ा देखें तो वो इस प्रकार है.

पहला चरण- (30 सीटें)

टीएमसी+  13-15
बीजेपी+ 14-16
कांग्रेस+ 0-2

दूसरा चरण (30 सीटें)

टीएमसी+ 15-17 
बीजेपी+  12-14
कांग्रेस+ 0-2

तीसरा चरण (31 सीटें)

टीएमसी+ 18-20
बीजेपी+ 11-13
कांग्रेस+ 0

चौथा चरण (44 सीटें)

टीएमसी+ 20-22
बीजेपी+ 20-22
कांग्रेस+ 1-3

पांचवा चरण (45 सीटें)

टीएमसी+ 24-26 
बीजेपी+ 17-19
कांग्रेस+ 1-3

छठा चरण (43 सीटें)

टीएमसी+ 26-28 
बीजेपी+ 14-16
कांग्रेस+ 0-2

सातवां चरण (34 सीटें)

टीएमसी+ 20-22
बीजेपी+ 9-11
कांग्रेस+ 2-4

आठवां चरण (35 सीटें)

टीएमसी+ 14-16 
बीजेपी+ 10-12
कांग्रेस+ 8-10

19:32 PM (IST)  •  29 Apr 2021

बीजेपी ने कई दल बदलुओं को टिकट दिया

राजनीतिक विश्लेषक अभय दुबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी दिलीप घोष के अलावा कोई बंगाली चेहरा नहीं पेश कर पाई. इसका नुकसान पार्टी को होता दिख रहा है. बीजेपी ने कई दल बदलुओं को टिकट दिया है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग
एशिया-अफ्रीका समेत 23 देशों की यात्रा पर लौटे अपापांग-अलांग, दोनों बाज में लगे उपग्रह टैग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget