पश्चिम बंगाल: अभिषेक बनर्जी का बीजेपी पर निशाना, कहा- पीठ पीछे मुझे बदनाम करने की करते हैं कोशिश
दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे लोग हर दिन भाइपो-भाइपो और तोलेबाज कहकर मुझे संबोधित करते हैं.

दक्षिण दिनाजपुर: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री मामला बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. दक्षिण दिनाजपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर वे (बीजेपी के नेता) मुझे कट मनी का दोषी पाते हैं तो मुझे कड़ी से कड़ी सजा दें. मुझे फांसी पर लटका दें.
दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, "वे लोग हर दिन भाइपो-भाइपो और तोलेबाज कहकर मुझे संबोधित करते हैं. पीठ पीछे मुझे बदनाम करने की कोशिश करते हैं लेकिन सीधे तौर पर मेरा नाम नहीं लेना चाहते हैं." उन्होंने आगे कहा, "अगर वे मेरी बुराई ही करना चाहते हैं तो मेरे सामने आकर करें."
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर साधा निशाना
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अगर उन्हें लगता है कि मैं जबरन वसूली में शामिल हूं तो मुझे फांसी पर लटका दें. मैं पीछे नहीं हटूंगा." उन्होंने कहा, "मैं किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हूं. अगर उन्हें ऐसा लगता है तो वे मुझे फांसी दे दें. उन्हें सीबीआई या ईडी को भी भेजने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को गुंडा कहकर संबोधित किया.
If it's proven I’m extortionist nephew ('tolabaj bhaipo'), direct me to gallows, I'll hang myself. You don’t need ED or CBI. Kailash Vijayawargiya is an outsider & his son is a 'gunda'. Dilip Ghosh is a 'gunda': Abhishek Banerjee, TMC MP, at a rally, Dakshin Dinajpur, West Bengal pic.twitter.com/fEE6UBgSfe
— ANI (@ANI) January 7, 2021
दिलीप घोष ने दिया था ये बयान
इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए लोगों से अपनी सुरक्षा खुद करने की अपील की थी. उन्होंने कहा कि एक महिला के साथ राज्य में बलात्कार होता है और उसे रातभर में थाने में बैठाकर रखा जाता है और फिर रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती है. उसके बाद मुख्यमंत्री उस महिला के चरित्र पर सवाल खड़े करती हैं.
ये भी पढ़ें: Viral Video: ठंड में रजाई में सो रहा था शख्स, मुर्गे ने बिस्तर पर किया कुछ ऐसा , हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट साल 1901 के बाद से आठवां सबसे ज्यादा गर्म साल रहा 2020- मौसम विभाग


















