एक्सप्लोरर

West Bengal Election: सीएम ममता के वार पर विजयवर्गीय का पलटवार, कहा- खिसक रहा TMC का जनाधार, बदलाव के मूड में जनता

सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को भी पता है कि अगर उन्होंने भवानीपुर से चुनाव लड़ा तो वहां से चुनाव हार जाएंगी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में आने वाले वक्त में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहीं बंगाल चुनावों में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के लिए माओवादी और नक्सली जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है तो वहीं बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को बीजेपी के लिए ऐसा बोलने से पहले खुद के शासन को देख लेना चाहिए. बंगाल में आए दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्याएं होती हैं, मारपीट होती है, पत्थरबाजी होती है और लोग डर के साए में जीने को मजबूर है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पता चल चुका है कि उनका जनाधार खिसक रहा है. इस वजह से सीएम ममता इस तरह के बयान दे रही हैं लेकिन जनता को बखूबी पता है कि किस तरह से ममता सरकार के दौरान डर का माहौल है और राज्य में माफियागिरी को बढ़ावा दिया जा रहा है इसी वजह से जनता बदलाव का मन बना चुकी है.

सीएम ममता बनर्जी के नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के ऐलान पर कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार करते हुए कहा है कि ममता बनर्जी को भी पता है कि अगर उन्होंने भवानीपुर से चुनाव लड़ा तो वहां से चुनाव हार जाएंगी. इसी वजह से भवानीपुर के साथ ही नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर रही है. नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की एक बड़ी वजह ये भी है कि वहां पर अल्पसंख्यक आबादी भवानीपुर से ज्यादा है और ममता बनर्जी अल्पसंख्यक आबादी के आधार पर चुनाव जीतने की कोशिश करेंगी. विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी को इस बार अल्पसंख्यक वोट भी नहीं मिलेगा क्योंकि लोग उनके कुशासन को देख चुके हैं.

कैलाश विजयवर्गीय ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 जनवरी को पश्चिम बंगाल में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान प्रधानमंत्री दो जगहों पर जा सकते हैं. इनमें से एक जगह वो होगी, जहां पर अलग-अलग चित्रकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पेंटिंग तैयार की है. पीएम मोदी यहां पर पहुंचकर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे.

अमित शाह का बंगाल दौरा

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 30 और 31 जनवरी के बंगाल दौरे को लेकर विजयवर्गीय ने बताया कि गृहमंत्री का यह दौरा खासा महत्वपूर्ण रहेगा. इस दौरे पर गृहमंत्री जनसभा और रैली को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही रोड शो की भी तैयारी की जा रही है. गृहमंत्री के इस दौरे पर एक बार फिर बीजेपी में अलग-अलग दलों से कई राजनेता शामिल होंगे. इनमें कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट के लोग होंगे. इस सबके बीच एबीपी न्यूज़ को मिली खास जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह 30 और 31 जनवरी के बाद फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर बंगाल दौरे पर जाएंगे. गृहमंत्री अमित शाह का यह दौरा 10 और 11 फरवरी को हो सकता है.

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी को एक और झटका, अब इस विधायक ने बीजेपी का दामन थामा जलपाईगुड़ी हादसे में मृतकों के परिजनों को PM मोदी के बाद ममता बनर्जी ने भी 2.5 लाख मुआवजा देने का किया ऐलान

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
दिमागी नक्सल: भड़के विपक्ष के तीखे सवाल और 'वोट बैंक' की छिपी हुई राजनीति
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी
'रद्द हो संसद सदस्यता', TMC के बागी MPs के खिलाफ SC पहुंचे अभिषेक बनर्जी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget