एक्सप्लोरर

Exclusive: बंगाल में बीजेपी के प्रदर्शन पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, बताई हार की ये वजह

कैलाश विजयवर्गीय ने इन आरोपों से इनकार किया कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार में ध्रुवीकरण की कोशिश की. उन्होंने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा. हमने कोई धुव्रीकरण नहीं किया.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं और जीत के तमाम दावों के बावजूद बीजेपी राज्य में सिर्फ करीब 74 सीटों तक सिमट कर रह गई है. इस बीच एबीपी न्यूज़ ने बीजेपी के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की कि बंगाल में बीजेपी क्यों नहीं जीत पाई?

बीजेपी के हार के कारणों पर बोलते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी पार्टियों को पत्र लिखकर कहा था कि हमारी मदद करो. इसके बाद राहुल गांधी ने बंगाल में चुनाव प्रचार नहीं करने की घोषणा की थी. उन्होंने यह एलान कोविड के कारण नहीं किया था बल्कि उनका यह सरेंडर था. इसी तरह सीपीएम ने भी सरेंडर कर दिया. जिससे 7-8 प्रतिशत वोट सीधा टीएमसी को ट्रांसफर हो गया.

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव के बीच में यह कहना कि अल्पसंख्यक समाज, मुस्लिम एक हो जाओ. ऐसे वीडियो चले जिनमें कहा गया कि अगर बीजेपी जीती तो बंगाल में मुस्लिमों का जीना मुश्किल हो जाएगा. फिर ममता बनर्जी ने पूरा चुनाव इमोशनल तरीके से लड़ा. उन्होंने चुनाव प्रचार व्हील चेयर पर बैठ कर किया और चुनाव परिणाम के दिन वह खड़ी हो गईं.

ध्रुवीकरण की कोशिश?

कैलाश विजयवर्गीय ने इन आरोपों से इनकार किया कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार में ध्रुवीकरण की कोशिश की. उन्होंने कहा कि हमने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा. हमने कोई धुव्रीकरण नहीं किया. सिर्फ विकास की बात की. अगर धुव्रीकरण होता तो चुनाव परिणाम कुछ और होता. ध्रुवीकरण अल्पसंख्यक समाज में हुआ, हिंदू समाज का ध्रुवीकरण नहीं हुआ.

बीजेपी नेता ने कहा कि कोरोना के कारण हमारा चुनाव प्रचार प्रभावित हुआ. कलकत्ता बेल्ट में हमारा प्रदर्शन बहुत खराब रहा. यहां कोविड के कारण प्रचार नहीं हो पाया. कई रैलियां नहीं हो पाईं. मोदी जी, योगी जी की रैलियां नहीं हो पाई. करीब 100 सीटों में किसी की सभा हम नहीं करा पाए. शहरी क्षेत्रों में पोलिंग कम हुई. शहरी क्षेत्रों में हमारे मतदाताओं ने कोविड के कारण कम वोट किया. हमारे कार्यकर्ताओं ने हमें बताया कि हम तो वोट डालकर आए लेकिन हमारे माता-पिता कोविड के कारण वोट डालकर नहीं आए.  

यह भी पढ़ें: Election Results 2021: बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की बड़ी जीत पर क्या बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget