एक्सप्लोरर

Election Results 2021: बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की बड़ी जीत पर क्या बोले राहुल गांधी?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने लेफ्ट और आईएसएफ के साथ गठबंधन किया था. हालांकि इस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी यहां खाता खोलने में भी नाकामयाब दिख रही है. रात के आठ बजे तक के रुझानों के मुताबिक, कुल 292 सीटों में से टीएमसी रिकॉर्ड 216 सीट जीतती दिख रही है. वहीं बीजेपी 75 सीटों पर आगे है. अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है.

2016 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 211 सीटों पर जीत मिली थी. बीजेपी को महज 3 सीटें मिली थीं. कांग्रेस को इस विधानसभा चुनाव में 44 और वामदलों को 26 सीट से संतोष करना पड़ा था.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी की बड़ी जीत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बधाई दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''मैं ममता जी और पश्चिम बंगाल के लोगों को बीजेपी को हराने के लिए बधाई देता हूं.''

विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करते हैं और पार्टी मूल्यों एवं आदर्शों के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हम जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं. अपने कार्यकर्ताओं और हमें समर्थन देने वाले लाखों लोगों का आभार. हम मूल्यों और आदर्शों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. जय हिंद.’’

राहुल गांधी ने तमिलनाडु में जीत के लिए द्रमुक नेता एम के स्टालिन को बधाई दी. उन्होंने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया. हम आपके (स्टालिन) नेतृत्व में लोगों के भरोसे को सही साबित करेंगे.’’ बता दें कि इस चुनाव में डीएमके और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
SIR, Gen-Z आंदोलन से लेकर आरक्षण तक, दत्तात्रेय होसबोले ने दिया ये बड़ा बयान
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'पंजाब की आवाज...' सिद्धू मूसेवाला से कैसे मिले थे राहुल गांधी? जानें कैसे हुई थी हत्या?
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget