एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कल अंतिम चरण में 35 सीटों पर वोटिंग, लेकिन आज कोरोना के आए सबसे ज्यादा मामले ने बढ़ाई चिंता

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस के 17,207 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है जिसके बाद राज्य में कुल मामले 7,93,552 हो गए हैं.महानगर में 22 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद उत्तर 24 परगना में 16 और हावड़ा में पांच लोगों की जान गई.

पश्चिम बंगाल में जहां एक तरफ गुरुवार को विधानसभा चुनाव के आठवें चरण में 45 सीटों पर वोटिंग होगी तो वहीं एक दिन पहले यहां पर कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं. ऐसे में कोरोना की बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ाकर रख दी है.

283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला

आठवें और अंतिम चरण के चुनाव में 84 लाख से ज्यादा मतदाता विधानसभा की 35 सीटों पर 283 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. सभी निगाहें तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल पर होंगी जो निर्वाचन आयोग की कड़ी निगरानी में हैं.

 

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि मंडल को शुक्रवार शाम सात बजे तक निगरानी में रखा गया है क्योंकि राज्य में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उनके खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता को 2019 के लोकसभा चुनावों और 2016 के विधानसभा चुनावों के दौरान भी ऐसी ही निगरानी में रखा गया था.

सुरक्षा के बढ़े इंतजाम

अधिकारी ने कहा कि पूर्व के चरणों में हुई हिंसा, खासकर चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार में पांच लोगों की मौत, के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिये गए हैं. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने आठवें चरण में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिये केंद्रीय बलों की कम से कम 641 कंपनियों की तैनाती का फैसला किया है जिनमें से 224 बीरभूम जिले में तैनात होंगी.

 

मुर्शिबाद और बीरभूम की 11-11 विधानसभा सीटों, मालदा की छह और कोलकाता की सात विधानसभा सीटों के लिये 11860 मतदान केंद्र पर मत डाले जाएंगे. तृणमूल कांग्रेस के दो मंत्री- शशि पांजा और साधन पांडेय- क्रमश: उत्तरी कोलकाता की श्यामपुकुर और मानिकताला सीट से मैदान में हैं. मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों की करीब 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है जहां टीएमसी और भाजपा के अलावा वाम-कांग्रेस-आईएसएफ गठबंधन की अच्छी पकड़ है.

 

अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक पश्चिम बंगाल में मंगलवार को संक्रमण के 16403 नए मामले सामने आए थे जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 776345 हो गई.

 

बंगाल में कोरोना के 17,207 नए मामले, 77 की मौत

पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस के 17,207 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है जिसके बाद राज्य में कुल मामले 7,93,552 हो गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 77 और संक्रमित के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 11,159 हो गया है. महानगर में 22 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद उत्तर 24 परगना में 16 और हावड़ा में पांच लोगों की जान गई.

 

बुलेटिन के मुताबिक, कोलकाता में 3821 नए मामले आए जबकि उत्तर 24 परगना में 3778 मरीजों की पुष्टि हुई है. बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 1,05,812 हो गई है जबकि 6,76,581 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में 24 घंटे में आए कोरोना के 63,309 नए केस, संक्रमण से मौत के सारे रिकॉर्ड टूटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget