एक्सप्लोरर

‘कृपया लोकतंत्र को बचा लीजिए’, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने चीफ जस्टिस से लगाई गुहार

West Bengal CM Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो अक्सर देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं के कुचले जाने का दावा करती हैं, उन्होंने आज फिर एक बार इस पर अपनी चिंता व्यक्त की.

Mamata Banerjee On Democracy: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने लोकतंत्र और संघीय ढांचे की सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित (Chief Justice UU Lalit) से देश के लोकतंत्र बचाने का आग्रह किया है. उन्होंने दावा किया है कि लोकतांत्रिक शक्तियां एक वर्ग के हाथों में सिमटती जा रही हैं, जो देश को राष्ट्रपति शासन (President Rule) की ओर ले जा सकता है.

दरअसल, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरीडिकल साइंसेज (NUJS) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं, यहां उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि लोकतंत्र कहां है? कृपया लोकतंत्र को बचाएं. बड़ी बात ये भी थी कि इस कार्यक्रम में चीफ जस्टिस यूयू ललित भी मौजूद थे. जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिस यूयू ललित पश्चिम बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरीडिकल साइंसेज के कुलपति भी हैं.

क्या कहा ममता बनर्जी ने?

ममता बनर्जी ने मीडिया का जिक्र करते हुए कहा कि क्या वे किसी को कुछ भी कह सकते हैं? क्या वे किसी पर आरोप लगा सकते हैं? सर, हमारी प्रतिष्ठा ही हमारी इज्जत है. अगर वह चली गई तो, सब चला जाएगा. उन्होंने आगे कहा, “अगर आपको लगता है कि मैं गलत हूं, तो मैं माफी मांगती हूं.” उन्होंने एनयूजेएस को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संस्थानों में से एक बताया और सीजेआई की प्रशंसा करते हुए कहा, “मुझे न्यायमूर्ति यूयू ललित को बधाई देनी चाहिए. दो महीने में उन्होंने दिखा दिया कि न्यायपालिका का क्या मतलब है.”

अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए, मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह नहीं कह रही हूं कि लोगों का न्यायपालिका से विश्वास उठ गया है, लेकिन आजकल स्थिति बद से बदतर हो गई है. न्यायपालिका को लोगों को अन्याय से बचाना चाहिए और उनका रोना सुनना चाहिए. अभी लोग बंद दरवाजों के पीछे रो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'बंगाल को बांटने का सवाल ही नहीं, इसकी इजाजत नहीं देंगे', केंद्र शासित प्रदेश की मांग के बीच बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget