एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: बंगाल बंद के बीच आया CM ममता का मैसेज, इस्तीफे का बना दबाव तो क्या बोलीं, जानें

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर लोगों में खासा नाराजगी है. सीएम ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग भी की गई है.

Mamata Banerjee on Kolkata Case: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (28 अगस्त) को तृणमूल छात्र परिषद स्थापना दिवस के मौके पर कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता को याद किया है. उन्होंने कहा है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. सीएम की तरफ से ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब मंगलवार (28 अगस्त) को उनके इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के एक्शन के खिलाफ आज बीजेपी ने 12 घंटे का बंद बुलाया है. 

कोलकाता में मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ तक मार्च किया गया. इस दौरान मार्च में हिस्सा ले रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जबरदस्त एक्शन लिया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. हालात को काबू में करने के लिए लाठी चार्ज भी किया गया. बीजेपी ने प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बंद बुलाया है. अलीद्वारपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है. 

सीएम ममता ने क्या मैसेज दिया?

इस्तीफे की मांग और बंगाल बंद के बीच सीएम ममता ने कहा, "आज मैं तृणमूल छात्र परिषद का स्थापना दिवस हमारी उस बहन को समर्पित कर रही हूं, जिनकी कुछ दिनों पहले आरजी कर अस्पताल में दुखद मृत्यु पर हमने शोक व्यक्त किया था. उस बहन के परिवार के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना है, जिसे क्रूरतापूर्वक यातना देकर मार डाला गया. हम जल्द से जल्द न्याय देने की मांग कर रहे हैं."

ममता ने आगे कहा, "हम भारत की उन सभी महिलाओं के लिए न्याय की मांग करते हैं, जो इस तरह के अमानवीय कृत्यों का शिकार हुई हैं. छात्रों को कहना चाहती हूं कि युवाओं की बड़ी सामाजिक भूमिका होती है. समाज और संस्कृति को जागृत रखना छात्र समाज का काम है. मेरी आज सभी छात्रों से अपील है कि वे इस प्रयास में प्रोत्साहित हों, प्रतिबद्ध रहें. साथ ही वे अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रहें."

यह भी पढ़ें: Bangla Bandh Today Live: बंगाल में बंद पर बवाल, हिरासत में लिए गए BJP कार्यकर्ता, हावड़ा में हेलमेट लगाकर बस चलाते दिखे ड्राइवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget