एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की बैठक में शामिल नहीं हुईं ममता बनर्जी, बोलीं- हम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ कर रहे मीटिंग

कोरोना वायरस के मुद्दे पर केंद्र सरकार और बंगाल सरकार पहले भी आमने-सामने आ चुके हैं. ममता बनर्जी ने कहा कि वो जमीनी स्तर पर बैठक कर रही हैं जिससे वो लोगों की समस्याओं को जान पा रही हैं.

कोलकाताः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉकडाउन के मुद्दे पर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में पश्चिम बंगाल को वक्ताओं में शामिल न किए जाने पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया. बैठक में पश्चिम बंगाल सरकार के किसी प्रतिनिधि ने भी हिस्सा नहीं लिया.

'हम जमीनी स्तर पर कर रहे बैठक'

बनर्जी ने प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होने के बजाय राज्य में कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक की. समीक्षा बैठक के बाद बनर्जी ने मीडिया से कहा, “हो सकता है कि केंद्र सरकार की हमें बुलाने की इच्छा ही न रही हो इसीलिए उन्होंने हमें बैठक में बोलने का आमंत्रण नहीं दिया था.”

उन्होंने कहा कि राज्य में महामारी से निपटने के लिए उनकी समीक्षा बैठक ज्यादा जरूरी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बड़ी बैठकें कर रही है लेकिन वह (बनर्जी) लोगों की जरूरतों को समझने के लिए जमीनी स्तर पर बैठक कर रही हैं.

कोरोना पर पहले भी आमने-सामने केंद्र और ममता

कोरोना वायरस के मुद्दे पर पहले भी केंद्र सरकार और बंगाल सरकार आमने-सामने आ चुके हैं. मई में गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार को लॉकडाउन का सख्ताई से पालन करने को लेकर नोटिस भेजे थे, जिससे ममता बनर्जी बेहद खफा थी और उन्होंने केंद्र पर सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया था.

प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि मृतकों की संख्या भी 500 के करीब पहुंच चुकी है. प्रदेश में अभी तक संक्रमण के 11909 मामले आए हैं, जिनमें से 5386 अभी भी सक्रिय हैं. वहीं 495 लोग इस बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 47 हज़ार के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2,414 पॉजिटिव मिले

दुनियाभर में कोरोना ने ली 4.5 लाख लोगों की जान, अबतक 84 लाख लोग संक्रमित, आधे से ज्यादा ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'
राहुल गांधी का अब उत्तर प्रदेश पर फोकस, बोले- 'आ रहा हूं, हर छात्र जानता है...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget