एक्सप्लोरर

Mamata Attacks Centre: ममता का केन्द्र सरकार पर हमला, बोलीं- ‘वे राजनीतिक लड़ाई नहीं जीत सकते, इसलिए ले रहे एजेंसियों का सहारा’

Mamata Attacks Centre: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी की तरफ से रची गई साजिश के चलते उन्हें दोबारा विधानसभा उप-चुनाव में जाना पड़ रहा है.

WB CM Targets Centre: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को केन्द्र सरकार पर करारा हमला किया है. चेतला में तृणमूल कांग्रेस वर्कर्स कन्वेंशन (TMC Workers convention) के दौरान बंगाल सीएम ने कहा कि वह हमारे साथ राजनीतिक लड़ाई नहीं जीत सकते हैं. इसलिए, जिस तरह उन्होंने कांग्रेस को रोकने के लिए जांच एजेसिंयों की मदद ली, उसी तरह का काम वह हमारे साथ भी कर रहे हैं.   

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वे पूछताछ के लिए लगातार बुला रहे हैं, लेकिन वास्तविकता ये है कि जिन लोगों का नाम वाकई में नारदा स्टिंग में है, उन्हें नहीं बुलाया गया है. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी वर्कर्स कन्वेंशन के दौरान सीएम ममता ने कहा कि सिर्फ भगवान ही जानते हैं कि 2021 में किस तरह से चुनाव कराए गए हैं.

उन्होंने कहा कि केन्द्र ने झूठ बोला, वे अभी भी नहीं हरा सकते. नंदीग्राम में मेरे ऊपर हमला के पीछे षडयंत्र था. 1000 गुंडे बाहर से आए और बंगाल को बरगलाया. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से कोयला घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग केस में पूछताछ को लेकर भी केन्द्र पर हल्ला बोला. सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि अभिषेक के खिलाफ कोई वैध मामला नहीं है. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी बदले की राजनीति कर रही है, और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है.

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है, टीएमसी नेताओं को केन्द्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से समन भेजा जा रहा है. बंगाल सीएम ने कहा कि बीजेपी की तरफ से रची गई साजिश के चलते उन्हें दोबारा उप-चुनाव में जाना पड़ रहा है. ममता ने कहा, “हम केवल यह जानते हैं कि हमने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी बाधाओं का सामना करते हुए किस तरह लड़ाई लड़ी. विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी. मुझे यह उपचुनाव इसलिए लड़ना पड़ा क्योंकि मेरे खिलाफ (नंदीग्राम में) साजिश रची गई थी.'

ममता बनर्जी को इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से बीजेपी के शुभेंदू अधिकारी ने हरा दिया था. मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए उन्हें यह उप-चुनाव जीतने की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'भाजपा प्रतिशोध की राजनीति करते हुए अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है... उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से (केंद्रीय) एजेंसियों द्वारा टीएमसी नेताओं को तलब किया जा रहा है.'

West Bengal Bypolls: भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी कांग्रेस, अधीर रंजन चौधरी ने की पुष्टि

WB Govt. In Calcutta HC: शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश नहीं देने पर बंगाल सरकार ने कलकत्ता HC की डिविजन बेंच में दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget