एक्सप्लोरर

I.N.D.I.A. अलायंस की बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने की मुलाकात

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की है.

Mamata Banerjee Meets Arvind Kejriwal: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के मद्देनजर विपक्षी नेताओं की मेल-मुलाकातों का दौर चल रहा है. मंगलवार (19 दिसंबर) को विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक बुलाई गई है. उससे एक दिन पहले (सोमवार,18 दिसंबर) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह मुलाकात टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित साउथ एवेन्यू आवास पर हुई. बैठक लगभग 45 मिनट तक चली लेकिन सीएम केजरीवाल ने मुलाकात के बाद मीडिया से बात नहीं की है और सीधे निकल गए.

चूंकि शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशायल ने सोमवार पर सीएम केजरीवाल को फिर से पूछताछ के लिए समन भेजा है, इसलिए विपक्षी गठबंधन से संबंधित मुद्दों के अलावाल इस मामले पर भी इन नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है. ईडी  ने 21 दिसंबर को केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है.

I.N.D.I.A. अलायंस की बैठक से पहले अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी ने की मुलाकात 

चार दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं ममता बनर्जी

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी रविवार (17 दिसंबर) से अपनी चार दिन की यात्रा पर दिल्ली में हैं. विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में शामिल होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करने के लिए वह दिल्ली पहुंची हैं. 

दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कोलकाता में मीडिया से कहा था कि वह केंद्रीय फंड के मुद्दे पर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीएम ममता ने कहा था, ‘‘उन्होंने (केंद्र) हमारा कोष रोक दिया है और बकाया जारी करने को तैयार नहीं हैं. पश्चिम बंगाल एकमात्र राज्य है जिसका कोष रोक दिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि हम इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया अपना कार्यक्रम

पीटीआई के अनुसार, सीएम ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से रविवार को कहा था, ''आज मैं दिल्ली जा रही हूं. कल सांसदों के साथ बैठक करूंगी. 19 दिसंबर को मैं ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में हिस्सा लूंगी. प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे मिलने का समय दिया है. मैं कुछ सांसदों के साथ उनसे मिलने जाऊंगी.’’

यह भी पढ़ें- कौन होगा विपक्ष का पीएम चेहरा? ममता बनर्जी ने साफ किया रुख, बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस से गठबंधन पर भी दिया बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
CM चंद्रबाबू नायडू ने बुजुर्ग महिला की इच्छा की पूरी, हैंडलूम बुनकर कपल को सराहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी की बड़ी डिफेंस डील, जानें क्या बोला भारत
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget