एक्सप्लोरर

महारैली में बोलीं ममता- मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ खत्म, विपक्ष के पीएम उम्मीदवार का फैसला चुनाव बाद’

ममता बनर्जी ने कहा, ‘’हमलोग (विपक्षी दल) एकसाथ मिलकर काम करने का वादा करते हैं, प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद होगा.’’

कोलकाता: 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है. इस महारैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. ममता ने कहा कि मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ अब खत्म हो गई है. बीजेपी भगाओ और देश बचाओ का वक्त आ गया है. इस दौरान ममता ने कहा कि विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला चुनाव बाद किया जाएगा.

रैली को संबोधित करते हुए टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, ‘’राजनीति में शिष्टता होती है लेकिन बीजेपी इसका पालन नहीं करती है, जो बीजेपी के साथ नहीं हैं उन्हें चोर बता दिया जाता है.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमलोग (विपक्षी दल) एकसाथ मिलकर काम करने का वादा करते हैं, प्रधानमंत्री कौन होगा इस पर फैसला लोकसभा चुनाव के बाद होगा.’’

बदल दो, बदल दो, दिल्ली की सरकार बदल दो- ममता

इस दौरान ममता बनर्जी ने दावा किया कि राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज और नितिन गडकरी को बीजेपी में नजरअंदाज किया गया है. अगर पार्टी लोकसभा चुनाव जीतती है तो उन्हें फिर से नजरअंदाज किया जाएगा. जो पार्टी अपने लोगों को एक साथ लेकर नहीं चल सकती तो वो देश को लेकर क्या चलेगी.’’

इस रैली में ममता बनर्जी ने ‘बदल दो, बदल दो, दिल्ली की सरकार बदल दो’ का नारा भी दिया. ममता बनर्जी ने कहा, ‘’आज इस मंच पर पूरा हिंदुस्तान दिख रहा है. यूनाइटेड इंडिया रैली में 23 से 26 पार्टियों के लोग एकत्र हुए हैं.’’

मोदी सरकार ने सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया- ममता

ममता बनर्जी ने आगे कहा, ‘’पीएम मोदी ने किसी को नहीं छोड़ा. उन्होंने लालू, अखिलेश और मायावती को नहीं छोड़ा, तो हम लोग आपको क्यों छोड़ेंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’मोदी जी को लगता है कि वही बस ईमानदार है बाकी सब बेईमान है. मोदी सरकार ने सभी संस्थाओं को बर्बाद कर दिया. मोदी सरकार ने नई नौकरी देने के बजाए लोगों की नौकरी छीन ली.’’

ममता बनर्जी ने कहा, ‘’बीजेपी को बंगाल में 0 सीट मिलेगी. मोदी ने सीबीआई, ईडी जैसी संस्थाओं को बदनाम कर दिया है. वह हर पार्टी को तोड़ना चाहती है. बीजेपी अगर सत्ता में आई तो देश गया. हमारा देश भारत हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई से मिलकर बना है. बीजेपी केवल दंगे-फसाद कराना चाहती है. वह बंगाल में हिंसा कराना चाहती थी, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे.’’

यह भी पढ़ें- ममता की महारैली में बोले केजरीवाल, ‘मोदी-शाह ने किया देश का बेड़ा गर्क, देश में घोला नफरत का जहर’

ममता की महारैली पर बोले पीएम मोदी- डरकर सभी विपक्षी दल आए साथ

ममता की महारैली: यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मुद्दा मोदी नहीं हैं, मुद्दे ही मुद्दा हैं लोकसभा चुनाव: किस राज्य में कौन सा मुद्दा तय करेगा 2019 का रुख, यहां जानिए

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget