एक्सप्लोरर

Mamata Banerjee On PM modi: ‘ सेंट्रल फंड पर झूठ बोला, माफी मांगे PM मोदी’ , ममता बनर्जी ने आंकड़े जारी कर साधा BJP पर निशाना

Mamata Banerjee On PM modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा है कि बंगाल में केंद्रीय धन के दुरुपयोग के बारे में PM नरेंद्र मोदी ने भ्रामक बात की है. उन्हें माफी मंगनी चाहिए.

Mamata Banerjee On PM Narendra modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सेंट्रल फंड का दुरुपयोग किये जाने संबंधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोपों को सोमवार (4 मार्च) को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र ने राज्य की फंडिंग रोक दी है. बनर्जी ने इसके साथ ही, ‘भ्रामक’ टिप्पणी के लिए लोगों से माफी मांगने की मांग भी की.

बनर्जी ने प्रधानमंत्री के हालिया बंगाल दौरे के दौरान आवास योजना के लिए राज्य को 47,000 करोड़ रुपये के आवंटन के संबंध में किए गए उनके दावे का खंडन करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2021-22 के बीच, केंद्र ने केवल 29,834 करोड़ रुपये प्रदान किए, जबकि राज्य सरकार ने इसमें 20,000 करोड़ रुपये का योगदान दिया. उन्होंने कहा, ‘चुनाव आएंगे और जाएंगे, हम यहीं रहेंगे, लेकिन दिल्ली के बाबू नहीं.’

ममता बनर्जी ने दिए आंकड़े

उन्होंने मेदनीपुर में एक सरकारी वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने बंगाल को 47,000 करोड़ रुपये दिए हैं और आरोप लगाया था कि हमने सेवाएं प्रदान करने के बजाय इसे पूरा ‘हजम’ कर लिया है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक, उन्होंने एक पैसा भी जारी नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दिया गया पैसा हमने ‘हजम’ कर लिया और कोई घर नहीं बनाया. उस धनराशि से कुल मिलाकर, 43 लाख घर बनाए गए हैं. उन्हें अपने झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए.’’

क्या कहा था PM मोदी ने?

मोदी ने 2 मार्च को नदिया जिले के कृष्णानगर में एक रैली को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की आलोचना की और कहा कि पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी ने योजनाओं को घोटालों में बदलने में ‘महारत’ हासिल कर ली है. राज्य में 100 दिनों के काम के तहत धनराशि रोकने के लिए केंद्र के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘बीजेपी ने राज्य के लिए धनराशि रोक दी है।’’

बनर्जी ने कहा, ‘‘अब, हम काम और पैसा देंगे. आपको वही पैसा मिलेगा जो आपको 100 दिन के काम के लिए मिलता था. केवल योजना का नाम कर्मश्री है. यह 50 दिन तक काम करेगा. जॉब कार्ड धारकों को काम मिलेगा.’’

मनरेगा श्रमिकों का भुगतान कर रही है राज्य सरकार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को लगभग 30 लाख मनरेगा श्रमिकों को मार्च 2022 से लंबित 2,700 करोड़ रुपये का भुगतान शुरू किया. उन्होंने आईसीडीएस योजना के लिए धन कम करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आशा कार्यकर्ताओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें:Rahul Gandhi on Me Bhi Modi ka Parivar: 'किसान कर्जदार-युवा बेरोजगार, देश लूट रहा मोदी का असली परिवार', बीजेपी के कैंपेन पर राहुल गांधी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget