एक्सप्लोरर

ममता ने TMC कार्यकर्ताओं से कहा- सड़क पर पोस्टर लगाएं और पूछें कि केंद्र ने NH 60 का काम पूरा क्यों नहीं किया?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने TMC कार्यकर्ताओं से कहा कि सड़क पर पोस्टर लगाएं और पूछें कि केंद्र सरकार NH 60 का काम पूरा क्यों नहीं कर रही है.

बोलपुर (पश्चिम बंगाल): दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आने वाले लोगों को ‘‘बाहरी’’ कहे जाने पर बीजेपी की तरफ से प्रहार का सामना कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह उस टैग को देशवासियों के साथ नहीं लगाती हैं, लेकिन भारत के लोगों पर बाहरी विचार प्रक्रिया थोपने के कथित प्रयास के खिलाफ हैं.

ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) के कार्यकर्ताओं से कहा कि बीरभूम जिले के दुबराजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 60 का बाईपास बनाने के लिए पोस्टर लगाएं, रैलियों का आयोजन करें और अधिकारियों का घेराव करें. स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि परियोजना का काम पिछले दस वर्षों से लंबित है.

उन्होंने यहां एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा कि एनएच 60 पर अधूरा काम केंद्र का जानबूझकर किया गया काम है. बैठक में बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारा (राज्य सरकार का) इससे कोई लेना-देना नहीं है. यह (रोड बाईपास) हमारे हाथ में नहीं है, केंद्र सरकार इसकी देखभाल करता है.’’

बनर्जी ने स्थानीय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘सड़क पर पोस्टर लगाएं और पूछें कि केंद्र सरकार इसे पूरा क्यों नहीं कर रही है. उनसे यह भी कहें कि अगर वे इस परियोजना को पूरा करने में अक्षम हैं तो इसे राज्य सरकार को सौंप दें और हम इसे पूरा करेंगे... बैठक, रैलियां करें और अधिकारियों का घेराव करें और इसके लिए अपनी आवाज उठाएं.’’

बाहरी वाले बयान पर क्या बोलीं ममता बनर्जी?

बीरभूम जिले में संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि गड़बड़ी पैदा कर राज्य के राजनीतिक तानाबाना को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है. बनर्जी और उनकी पार्टी अगले वर्ष अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अक्सर बीजेपी पर राज्य में ‘‘बाहरी’’ लोगों को लाने का आरोप लगाती है.

बीजेपी के यह पूछने पर कि दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल आने वाले लोगों को वह कैसे बाहरी कह सकती हैं तो बनर्जी ने कहा, ‘‘हम अपने देश के लोगों को बाहरी नहीं कहते. निश्चित तौर पर हम सभी किसी भी राज्य में जा सकते हैं.’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम कहते हैं कि हमारी संस्कृति भारतीयता है, न कि बाहरी सोच प्रक्रिया जिसे वे फैला रहे हैं.’’

बनर्जी ने दावा किया कि देश में सभी संस्थानों, संस्कृति और ज्ञान के केंद्र की आधारशिला को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है -- ‘‘पुडुचेरी से लेकर नालंदा विश्वविद्यालय से लेकर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय तक.’’ उन्होंने कहा कि ये सब वे लोग कर रहे हैं, जो रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में कुछ नहीं जानते.

टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘बंगाल की रीढ़ की हड्डी, स्वाभिमान और इतिहास को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. झूठ और गलत सूचनाएं फैलाकर बंगाल की संस्कृति का अपमान करने का प्रयास किया जा रहा है.’’

कांग्रेस विधायकों ने ट्रैक्टर के खिलौने लेकर किया प्रदर्शन, शिवराज बोले- ये वॉट्सएप भी कमाल का ‘खिलौना’ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
ग्रीक आइसलैंड एयरपोर्ट पर क्रैश लैंडिंग, F-16 में लगी आग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
US-Iran War Impact on India: ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी
ट्रंप का ऐलान और सीजफायर खत्म... मिडिल ईस्ट में फिर से जंग शुरू, भारत के लिए बन सकती परेशानी

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget