एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी बोलीं- RSS में सभी लोग बुरे नहीं, कई कार्यकर्ता हैं जो BJP को पसंद नहीं करते

West Bengal News: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि RSS में कई लोग ऐसे हैं जो BJP को पसंद नहीं करते हैं और बहुत जल्द ऐसे लोग सामने आने वाले हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस में लोग बुरे नहीं है.

Mamata Banerjee On RSS: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बीजेपी (BJP) पर तगड़ा हमला किया है. उन्होंने कहा है कि आरएसएस (RSS) में कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो बीजेपी को पसंद नहीं करते हैं और बहुत जल्द ऐसे लोग सामने आने वाले हैं. उन्होंने ये भी कहा कि आरएसएस में सभी लोग बुरे नहीं है, कुछ लोग अच्छे भी हैं जो बीजेपी का विरोध करते हैं और वो जल्दी ही सामने आएंगे.

दरअसल ममता बनर्जी राज्य पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची. यहां उन्होंने कई बड़े एलान किए. इसी दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी हमला किया और कहा कि आरएसएस के लोग भी बीजेपी का विरोध जल्द करेंगे. इसके अलावा उन्होंने अभिषेक बनर्जी को ईडी के समन के मामले पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के लोगों को केंद्रीय जांच एजेंसियों का नोटिस मिलता है. मैं इस पर कानून के तहत लड़ाई लड़ूंगी. हालांकि ऐसा करना इन दिनों कठिन हो गया है.

राज्य पुलिस दिवस पर ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य पुलिस दिवस की पूर्व संध्या पर कई ऐलान किए हैं. उन्होंने राज्य पुलिसकर्मियों को सौगात भी दी. कई श्रेणियों में राज्य पुलिस अधिकारियों के लिए पदोन्नति, वर्दी भत्ता, प्रतिपूरक नियुक्ति और ऊपरी आयु सीमा में वृद्धि की घोषणा की. उन्होंने ये भी कहा कि इससे कई पुलिसकर्मियों को फायदा होगा.

एक दिन पहले भी ममता ने किया बीजेपी पर हमला

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इससे पहले 30 अगस्त को भी बीजेपी (BJP) पर प्रहार किया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी हर किसी को चोर बता रही है. वो लोग प्रचार कर रहे हैं जैसे कि टीएमसी (TMC) में सभी लोग चोर हैं और केवल बीजेपी एवं उसके नेता ही पवित्र हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों (Central Agencies) का इस्तेमाल चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए कर रही है. उन्होंने बीजेपी पर हवाला के जरिए विदेशों में पैसा लगाने का भी आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें: West Bengal: 'मैं चुनौती देती हूं कि मुझे गिरफ्तार करें', सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर बड़ा हमला

ये भी पढ़ें: West Bengal: ममता सरकार के मंत्री ने टीएमसी में भ्रष्टाचार की कही बात, पार्टी ने भेजा कारण बताओ नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget