एक्सप्लोरर

‘मुझे शोभायात्रा से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन...’, रामनवमी को लेकर क्या बोलीं ममता बनर्जी, जानिए

Mamata Banerjee hits BJP : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (2 अप्रैल) को राज्य के सभी समुदायों से अफवाहों पर ध्यान न देकर शांतिपूर्वक और सद्भाव के साथ रामनवमी का त्योहार मनाने की अपील की.

Mamata Banerjee appeals for Ramnavmi : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (2 अप्रैल) को राज्य के सभी समुदायों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान दिए बिना रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं. रामनवमी रविवार (6 अप्रैल) को मनाई जाएगी.

इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा को निशाने पर रखकर तंज कसा. बनर्जी ने भाजपा की ओर परोक्ष तौर पर इशारा करते हुए इसे एक 'जुमला' संगठन बताया, जिसका एकमात्र एजेंडा देश को धर्म के आधार पर बांटना है.

धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए- बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, “मैं सभी समुदायों से रामनवमी के दौरान शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने और सतर्क रहने की अपील करती हूं.”

उन्होंने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि किसी भी दंगे में शामिल न हों. याद रखें, यह उनकी चाल है. बंगाल में हम रामकृष्ण, विवेकानंद की शिक्षाओं का पालन करते हैं, न कि जुमला पार्टी की. इसके अलावा अन्य त्योहारों में खलल न डालें.”

बनर्जी ने कहा, “याद रखें कि धर्म एक व्यक्ति का होता है, लेकिन त्योहार सभी के लिए होते हैं. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, लेकिन उन लोगों का नहीं, जो रैलियां आयोजित करने के नाम पर हिंसा करते हैं.”

जुलूस निकालने के साथ पुलिस की पाबंदियों का करना चाहिए पालन - ममता

मुख्यमंत्री ने कहा, “पंजाबी कृपाण लेकर जुलूस निकालते हैं-आप भी जुलूस निकाल सकते हैं, लेकिन आपको पुलिस की पाबंदियों का पालन करना चाहिए और दूसरे इलाकों में जाकर दिक्कत उत्पन्न नहीं करनी चाहिए.”

उन्होंने कहा, “मुझे रामनवमी के दौरान शोभायात्रा पर कोई आपत्ति नहीं है. लोग अपने तरीके से त्योहार मनाएंगे.” उन्होंने कहा, “मैं नौ अप्रैल को जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में हिस्सा लूंगी. मैं महावीर जयंती मनाने के लिए जैन समुदाय के एक कार्यक्रम में भाग लूंगी. इसलिए, अगर मैं सभी को साथ लेकर चल सकती हूं, तो आप क्यों नहीं?”

सीएम पद से इस्तीफे की अफवाह का किया जिक्र

राज्य में चल रही इस अफवाह का जिक्र करते हुए कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, बनर्जी ने कहा कि इस मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

बनर्जी ने सवाल किया, “कल उन्होंने यह अफवाह फैलानी शुरू की कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे डिजिटल मीडिया का इस्तेमाल करके ऐसी फर्जी बातें फैला रहे हैं. हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है. आप ये फर्जी वीडियो क्यों बना रहे हैं?”

वाम दलों पर ममता बनर्जी ने की टिप्पणी

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने वाम दलों पर कटाक्ष करते हुए उन पर भाजपा के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “मैं कई वामपंथी नेताओं का सम्मान करती हूं, लेकिन उन लोगों का नहीं, जो चुनाव नजदीक आने पर भाजपा के दोस्त बन जाते हैं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget