एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माझी से CBI ने की 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक अनूप माझी उर्फ लाला आज सुबह 11 बजे सीबीआई के कोलकाता कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुआ. इसके पहले लाला से पिछले सप्ताह पूछताछ की गई थी.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में हुए कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला से सीबीआई ने आज फिर 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. सीबीआई ने लाला को तीसरी बार पूछताछ के लिए इसी सप्ताह शनिवार को कोलकाता कार्यालय में तलब किया है. सीबीआई ने इस घोटाले में बीरभूम जिले के एसपी रहे श्याम सिंह से भी आज 4 घंटे से ज्यादा पूछताछ की.

सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक अनूप माझी उर्फ लाला आज सुबह 11 बजे सीबीआई के कोलकाता कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुआ. इसके पहले लाला से पिछले सप्ताह पूछताछ की गई थी. कोयला घोटाले का मुख्य आरोपी अनूप माझी उर्फ लाला सुप्रीम कोर्ट के जरिए उसकी गिरफ्तारी पर 6 अप्रैल तक रोक लगाए जाने और इस दौरान अनूप माझी को सीबीआई के सामने पूछताछ करने के लिए पेश होने के निर्देश के बाद पेश हुआ था.

इसके पहले सीबीआई की ओर से एफआईआर दर्ज किए जाने और लगातार हो रही छापेमारी के बीच अनूप लाला फरार हो गया था और तमाम कोशिशों के बावजूद सीबीआई के हत्थे नहीं चढ़ा रहा था. यह कयास भी लगाया जा रहा था कि अनूप देश छोड़कर फरार हो गया है. सीबीआई ने उसकी तलाश के लिए लुकआउट सर्कुलर भी जारी कराए थे लेकिन लाला का कोई पता नहीं चला था.

सीबीआई के सामने हुआ पेश

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अचानक लाला पश्चिम बंगाल में ही सामने आया और सीबीआई के सामने पेश भी हो गया. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उससे 2 दिनों तक लगातार 8-8 घंटे पूछताछ की गई है और उसे अब फिर से शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक अब तक की पूछताछ के दौरान लाला सीबीआई जांच में सहयोग नहीं कर रहा है.

सीबीआई ने आज इस मामले में पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले में एसपी रह चुके श्याम सिंह से भी 4 घंटे से ज्यादा पूछताछ की. ध्यान रहे कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल के अनेक नौकरशाहों से पूछताछ कर चुकी है. इनमें आसनसोल जिले के पुलिस कमिश्नर रह चुके लक्ष्मी नारायण मीणा, बांकुरा जिले के डीएम रह चुके अरुण प्रसाद समेत अनेक नौकरशाह शामिल है.

कई लोगों से हुई पूछताछ

इसके अलावा सीबीआई इस घोटाले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी और साली समेत साली के घरवालों से भी पूछताछ कर चुकी है. ध्यान रहे कि इस मामले में सीबीआई अभिषेक बनर्जी के खासम खास कहे जाने वाले टीएमसी युवा विंग के महासचिव विनय मिश्रा से भी पूछताछ करना चाहती है, जो फिलहाल देश के बाहर फरार बताया जाता है.

उधर ईडी ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया था कि कोयला घोटाले में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम बतौर रिश्वत दी गई थी और उससे संबंधित तथ्य भी ईडी के हाथ लगे हैं. ईडी ने इस मामले में विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को भी गिरफ्तार कर लंबी पूछताछ की थी. विकास मिश्रा फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में है. कोयल मामले में अब 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट फिर से सुनवाई करेगा और सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ ही अनूप लाला का भविष्य भी तय हो जाएगा. फिलहाल लाला को फिर से पूछताछ के लिए शनिवार को सीबीआई के सामने पेश होना है.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर ममता बनर्जी ने की शिकायत, चुनाव आयोग ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget