एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: तृणमूल कांग्रेस ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर रही बीजेपी

साल 2016 में नवपाड़ा सीट जीतने वाली कांग्रेस चौथे स्थान पर रही और उसके उम्मीदवार गौतम बोस को 10,523वोट मिले. कांग्रेस दोनों सीटों पर अपनी जमानत नहीं बचा पायी.

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल की नवपाड़ा विधानसभा सीट और उलुबेरिया संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की. यहां बीजेपी अपना वोट बढ़ाते हुए दूसरे स्थान पर रही. वहीं माकपा की अगुवाई वाला वाममोर्चा तीसरे स्थान चला गया जबकि कांग्रेस इन दोनों सीटों पर अपनी जमानत भी नहीं बचा पायी. कांग्रेस ने साल 2016 में नवपाड़ा सीट जीती थी.

तृणमूल की साजिदा अहमद ने हावड़ा जिले में उलुबेरिया लोकसभा सीट के उपचुनाव में बीजेपी के अनुपम मलिक को 4.74 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया. साजिदा को 7,67,219 वोट मिले जबकि मलिक के खाते में 2,93,018 वोट पड़े. साजिदा तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद की विधवा हैं. सुल्तान के निधन के बाद ही इस उपचुनाव की जरुरत पैदा हुई थी.

उलुबेरिया संसदीय सीट पर बीजेपी के वोट दोगुने हो गये हैं. उसे 2014 के चुनाव में इस लोकसभा क्षेत्र में 1.37 लाख से थोड़े अधिक वोट मिले थे. माकपा उम्मीदवार सबीरुद्दीन मुल्ला इस उपचुनाव में 1,38,792 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इस निर्वाचन क्षेत्र में माकपा को 3.69 लाख वोट मिले थे. कांग्रेस के एस के मुदस्सर हुसैन वारसी 23,108 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे.

उत्तरी 24 परगना जिले में नवपाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में तृणमूल के सुनील सिंह 1,01,729 वोटों के साथ विजयी हुए. इस निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के संदीप बनर्जी को 38,711 वोट मिले. माकपा की गार्गी चटर्जी 35,497 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं.

साल 2016 में नवपाड़ा सीट जीतने वाली कांग्रेस चौथे स्थान पर रही और उसके उम्मीदवार गौतम बोस को 10,523वोट मिले. कांग्रेस दोनों सीटों पर अपनी जमानत नहीं बचा पायी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने क्या बताया?
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
Himachal Pradesh News: उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार
उफनते नाले ने रोकी एंबुलेंस, मौत से जंग लड़ रही महिला को एलएनटी मशीन के बकेट में बैठाकर कराया पार

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव बोले- 'मैसेज भेजा गया, तब…'
CM सम्राट चौधरी के कहने पर हुआ भरत तिवारी का एनकाउंटर? तेजस्वी यादव का सनसनीखेज दावा
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; पंडितों को बुलाकर करवाई पूजा
शाहरुख खान का क्रिकेट स्टेडियम! ओलंपिक में इसी मैदान पर खेले जाएंगे मैच; करवाई पूजा
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
रक्षा, ऊर्जा, AI में भारत-जापान के बीच हुए बड़े समझौते, PM मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को बताया अपनी छोटी बहन
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
Viral Video: एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
एक साइकिल, दो ड्राइवर... बच्चों को देख याद आ जाएगा बचपन, वायरल हो रहा वीडियो
Embed widget