एक्सप्लोरर

WB Budget 2024: बजट सत्र की शुरुआत पर बजा स्टेट एंथम, BJP व‍िधायक गाने लगे 'राष्‍ट्रगान', सीएम ममता बनर्जी बोलीं- 'यह अपमान'

West Bengal Budget 2024: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत के पहले द‍िन गुरुवार (8 फरवरी) को व‍ि‍त्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश क‍िया गया.

Mamata Banerjee vs BJP: पश्‍च‍िम बंगाल विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार (8 फरवरी) को हंगामे के साथ हुई. इसकी कार्यवाही की शुरुआत स्टेट एंथम 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' बजाकर की गई ज‍िससे बीजेपी व‍िधायक नाराज हो गए. बीजेपी व‍िधायकों ने इस दौरान राष्‍ट्रगान (National Anthem) गाया, ज‍िससे मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी खफा हो गईं. सीएम बनर्जी ने इसे 'राष्‍ट्रगान का अपमान' बताया.  

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पश्‍च‍िम बंगाल व‍िधानसभा अध्‍यक्ष बिमान बनर्जी (Biman Banerjee) ने सदन में प्रवेश करने के बाद बजट सत्र की शुरुआत करने से पहले राज्य गीत चलाने का निर्देश दिया. राज्‍य गीत बजने के साथ ही बीजेपी विधायक अपनी सीट से खड़े हो गए और राष्ट्रगान गाने लगे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी कड़ी न‍िंदा की.    

'राष्ट्रगान का किया अपमान'

सीएम बनर्जी का कहना है क‍ि आख‍िर में राष्ट्रगान बजाया गया लेक‍िन जब स्‍टेट सांग प्‍ले क‍िया गया तो बीजेपी व‍िधायकों ने राष्ट्रगान गाकर, राष्ट्रगान का अपमान क‍िया है. बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने ममता बनर्जी के आरोपों का व‍िरोध करते हुआ कहा कि राष्ट्रगान हमेशा किसी भी सरकारी कार्यक्रम या बजट सत्र की शुरुआत और समापन के वक्‍त बजाया जाता है. 

जनवरी में घोषित किया था राज्य गीत

दरअसल, पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से व‍िगत माह जनवरी में एक नोट‍िफ‍िकेशन जारी क‍िया गया था. इसमें बंगाली नव वर्ष (Bengali New Year) के पहले दिन पोइला बोइसाख (Poila Boisakh) को राज्य दिवस और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की ओर से लिखित गीत 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' को राज्य गीत घोषित किया था. 

वित्त राज्य मंत्री भट्टाचार्य ने सदन में पेश क‍िया बजट 

पश्चिम बंगाल की वित्त राज्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की ओर से गुरुवार (8 फरवरी) को व‍ि‍त्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश क‍िया. बजट भाषण के दौरान भी बीजेपी विधायकों ने सदन में शोर शराबा, हंगामा और नारेबाजी की. इससे नाराज होकर मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट भाषण के दौरान व‍िपक्ष पर न‍िशाना साधते हुए कहा कि आपको शर्म नहीं आती है. आप लोग बजट तक नहीं पढ़ने दे रहे. सीएम ने बीजेपी व‍िधायकों को बंगाल और बंगाली विरोधी भी कहा.  

यह भी पढ़ें: राज्यसभा से 65 सदस्यों की होगी विदाई, UP के सबसे ज्यादा सांसद होंगे रिटायर, कई मंत्री भी कतार में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
'मुसलमान देश को देवता नहीं मान सकते' इस्लामिक संगठन की वंदे मातरम बिल पर आपत्ति
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
E20 पर आर-पार के मूड में ट्रांसपोर्टर्स, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget