एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कूच बिहार में बीजेपी कार्यकर्ता का शव बरामद, परिवार वालों ने टीएमसी पर लगाया हत्या का आरोप

टीएमसी नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए निराधार बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीति के ’रक्त चरित्र’ का एक और मामला सामने आया है. कूच बिहार के तूफानगंज इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता का शव बरामद हुआ है. मृतक के परिवार का मानना है कि ये हत्या राजनीतिक रंजिश की वजह से हुई है और वो तृणमूल कांग्रेस पर इस हत्य़ा का आरोप लगा रहे हैं. जबकि पुलिस ने हत्या में राजनीतिक एंगल होने की संभावना को खारिज कर दिया है. मामले की आगे तफ्तीश की जा रही है.

बीजेपी कार्यकर्ता के परिजन ने बताया कि यह घटना तूफानगंज क्षेत्र में मां काली की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुई. हालांकि, बीजेपी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है, वहीं सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीजेपी के बूथ सचिव कलाचंद कर्माकर (55) ने झगड़ा कर रहे दो क्लब के सदस्यों को शांत कराने का प्रयास किया तो लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी.

अधिकारी ने बताया कि इससे कर्माकर अचेत हो कर जमीन पर गिर पड़े. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

कर्माकर की पत्नी आरोप है कि उन्हें डंडे से मारा गया था. वहीं बीजेपी की जिला इकाई ने घटना के लिए तृणमूल कांग्रेस पर दोष मढ़ा है. बीजेपी के स्थानीय नेता सौरभ दास ने कहा,‘‘ तृणमूल कांग्रेस ने कूचबिहार जिले में अपना आधार खो दिया है, और अब वह बीजेपी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है.’’

वहीं तृणमूल कांग्रेस के नेता और उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींन्द्रनाथ घोष ने आरोपों को खारिज किया और उन्हें निराधार बताया. उन्होंने कहा,‘‘ स्थानीय झगड़े के कारण घटना हुई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बीजेपी मामले का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है.”

फाइजर और मॉडर्ना के नतीजे भारत के लिए क्यों हैं अच्छी खबर, दोनों में से कौन सी वैक्सीन है बेहतर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget