एक्सप्लोरर

बंगाल निकाय चुनाव में धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मियों से झड़प, कई जगह रोकीं ट्रेनें

पश्चिम बंगाल की 108 नगरपालिकाओं के लिए रविवार को वोटिंग हुई थी. बीजेपी ने निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा का आरोप लगाया है.

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक 12 घंटे बंद का आह्वान किया है. बीजेपी का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस ने 108 नगर निगमों के लिए हुए चुनाव के दौरान कथित रूप से गड़बड़ी की. साथ ही बीजेपी ने विपक्षी दलों के सदस्यों पर हमला करने का आरोप भी लगाया था. चुनाव में धांधली के विरोध में आज (सोमवार) बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. 

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हुगली रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन रोककर अपना विरोध जताया. विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. 

107 नगरपालिकाओं में फिर से मतदान कराने की मांग
बीजेपी ने रविवार रात पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से आग्रह किया कि वह राज्य निर्वाचन आयोग को केंद्रीय बलों की तैनाती में 107 नगर निकायों में नए सिरे से चुनाव कराने का आदेश देने के लिए हस्तक्षेप करें. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने रविवार रात राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) से मुलाकात के बाद धनखड़ से यह अनुरोध किया.

पुलिस, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) पर धांधली और हमलों को रोकने में अपनी भूमिका निभाने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए, बीजेपी ने 107 नगरपालिकाओं में रविवार को हुए चुनावों को "अमान्य" घोषित करने और केंद्रीय पुलिस बलों की सुरक्षा में फिर से मतदान कराने की मांग की. भाजपा ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा कि वह अपने अनुरोध पर एसईसी की प्रतिक्रिया से संतुष्ट नहीं है. उसने कहा, 'हमारे पास इस मामले में आपसे हस्तक्षेप का अनुरोध करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है.'

दरअसल, पश्चिम बंगाल में रविवार को 107 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में हिंसा और अनियमितता के मामले सामने आए थे. शाम पांच बजे तक कुल 76.51 फीसदी वोट पड़े. बीजेपी ने चुनाव को 'लोकतंत्र का मजाक' करार देते हुए सोमवार को बंगाल बंद का आह्वान किया. वहीं तृणमूल कांग्रेस ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विपक्षी दल हार को भांपते हुए बहाने खोजने की कोशिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-
यूक्रेन-रूस जंग के बीच एयर इंडिया की 5वीं फ्लाइट पहुंची भारत, अपने वतन पहुंचकर लोगों ने बयां किए हालात, कहा- सबसे बड़ी दिक्कत...

कीव को घेर चुकी है रूसी सेना, यूक्रेन के नागरिकों ने भी उठाए हथियार, पढ़ें महायुद्ध की 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget