एक्सप्लोरर

AMIT SHAH EXCLUSIVE: ‘बंगाल में बदलाव का दौर, 200 से ज्यादा सीटें लाएंगे’, ममता के आरोपों का कुछ ऐसे दिया जवाब

जब गृहमंत्री से यह पूछा गया कि बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में मात्र 3 सीटें जीती थी हालांकि उपचुनाव के बाद आज 8 सीटें है, ऐसे में इस बार को लेकर क्या सोचती है बीजेपी? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा- “यह बंगाल में बदलाव का दौर है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तरफ से लगातार सियासी आरोप-प्रत्यारोप किए जा रहे हैं. ज्यों-ज्यों चुनाव की तारीख करीब आती जा रही है सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार (23 मार्च) को बंगाल के गोसाबा में एक रोड शो किया. इस दौरान गृह मंत्री ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए वहां की 200 से ज्यादा विधानसभा सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया.

ममता के आरोपों पर शाह का जवाब 

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से मैनिफेस्ट की कॉपी करने का आरोपों के बारे में पूछे जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बंगाल की जनता इसको तय करेगी. जब अमित शाह से एबीपी न्यूज की तरफ से यह सवाल किया गया ममता की तरफ से कभी दुस्सासन कहा जाता है तो भी बीजेपी के पोस्टर फाड़ दिए जाते हैं. इसे आप कैसे देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा- “बंगाल की जनता को मैं नहीं मानता हूं कि ऐसे भाषा को पसंद करती है. सब लोग अपने-अपने संस्कार के हिसाब से बात करते हैं.”

बदलाव का दौर

जब गृहमंत्री से यह पूछा गया कि बीजेपी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में मात्र 3 सीटें जीती थी हालांकि उपचुनाव के बाद आज 8 सीटें है, ऐसे में इस बार को लेकर क्या सोचती है बीजेपी? इस सवाल के जवाब में अमित शाह ने कहा- “यह बंगाल में बदलाव का दौर है. 200 से ज्यादा सीट के साथ बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. हम बंगाल में जीत रहे हैं. लोगों का विश्वास बढ़ रहा है.”

ममता को चोट पर अमित शाह का जवाब

केन्द्रीय गृहमंत्री से जब पूछा गया कि ममता बनर्जी के पैर में लगी चोट को हमला करार दिया गया, इसके जवाब में अमित शाह ने कहा- “हम बंगाल विकास की बात करते हैं. इस तरह के आरोपों का जवाब  देना हमारा काम नहीं है.”

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सभी 294 सीटों पर आठ चरण में विधानसभा चुनाव होंगे. 27 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग की जाएगी. सभी दलों की तरफ से इसको लेकर धुआंधार चुनाव कैंपेन किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की धरती से पश्चिम बंगाल चुनावी समर के लिए भी ताकत बटोरने की जुगत करेंगे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, उग्रवादी हमले में दो महिलाओं समेत 4 की मौत
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
5 लाख जुर्माने के खिलाफ SC पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम, HC ने लगाई थी फटकार
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
पीएम मोदी से मिले बचपन के दोस्त, BJP विधायक के खिलाफ CBI जांच की मांग की
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget