एक्सप्लोरर

Exclusive: ‘बंगाल में ना खेला होबे ना तमाशा, केवल विकास होबे’- राजनाथ सिंह का ममता सरकार पर हमला

बंगाल दौरे के वक्त रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ममता सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पश्चि बंगाल में ना खेला होबे ना तमाशा होबे, अब बंगाल में केवल विकास होबे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत का दंभ भरने वाले बीजेपी के नेताओं की तरफ से राज्य में धुआंधार प्रचार कर जनता से बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं. इसके साथ ही, राज्य की सत्ताधारी टीएमसी सरकार पर भी जोरदार हमला बोला जा रहा है. बंगाल दौरे के वक्त रक्षा मंत्री और बीजेपी के सीनियर नेता राजनाथ सिंह ने एबीपी न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बात करते हुए ममता सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ना खेला होबे ना तमाशा होबे, अब बंगाल में केवल विकास होबे.

'कानून-व्यवस्था खराब'

राजनाथ सिंह ने कहा- "चाहे वामपंथी सरकार रही हो या फिर तृणमूल कांग्रेस की सरकार, बंगाल लगातार पीछे होता गया. कानून-व्यवस्था की हालत तो और खराब है. उन्होंने कहा कि राज्य मे कानून की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है. संघीय व्यवस्था होने के चलते सीधे राष्ट्रपति शासन नहीं लगा सकते हैं." रक्षामंत्री ने आगे कहा- “व्यक्तिगत तौर पर ममता बनर्जी पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन जब वे वह मुख्यमंत्री बनीं हैं, बंगाल की जो उनके अपेक्षा थी वे उस पर खरी नहीं उतीं. जो उन्हें वादे किए थे वो पूरे नहीं हुए. बंगाल की हालत बहुत बुरी रही. बंगाल की जनता आशा भरी नजरों से बीजेपी की ओर देख रही है.”

'सिक्सर मारने की तैयारी में BJP'

राजनाथ ने आगे कहा- “हम इस बार चुनावी मैदान में सिक्सर मारने के लिए तैयार हैं. जब सौरभ गांगुली खेलते थे और क्रीज से बाहर निकलते थे तो सब कहते थे कि वो छक्का मरेंगे. उसी तरह बीजेपी इस बार बंगाल में सिक्सर मारने की तैयारी में है. बीजेपी विधानसभा की 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी.”

राजनाथ ने सौरभ गांगुली के बीजेपी में ना शामिल होने के फैसले को व्यक्तिगत निर्णय करार देते हुए उन्होंने विधानसभा चुनावों को लेकर किए गए ओपिनियन पोल के नतीजों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा- “मैं उसके ट्रेंड को सही नहीं मानता हूं. मुझे लगता है कि हम सरकार बनाएंगे.” नंदीग्राम की घटना पर राजनाथ सिंह ने कहा- “ममता बनर्जी को सहानुभूति का कोई सवाल नहीं है. ये जो चोट लगी है उनकी अपनी वजह से लगी है. इससे साफ है कि कहीं ना कहीं हताशा और निशाना है, जिससे वो सहानुभूति का कार्ड खेल रही हैं.”

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव प्रचार में उतरे बीजेपी नेता और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दिया ये पहला बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त
Xप्लेन: बर्खास्तगी से इस्तीफे तक, NTA कैसे 9 साल में हुआ ध्वस्त

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget